{"_id":"663d5dd07f5725102e08d2f4","slug":"98-boxes-of-biscuits-and-15-thousand-rupees-were-stolen-from-the-shop-by-masking-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118430-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुकान में नकब लगाकर 98 पेटी बिस्किट और 15 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुकान में नकब लगाकर 98 पेटी बिस्किट और 15 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
वजीरगंज क्षेत्र के इसी मंदिर से चोरी हुए घंटे। संवाद
वजीरगंज। थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने बुधवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कस्बे में एक दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर नकब लगाकर उसमें घुस गए और 98 पेटी पारले जी बिस्किट और 15 हजार रुपये चुराकर ले गए। चोरी करने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी योगेश गुप्ता की मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे साईं ट्रेडर्स के नाम से थोक की दुकान है। उसके पीछे ही उनका मकान है। दुकान के बराबर में उनका गोदाम है। योगेश गुप्ता के मुताबिक, बुधवार रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बना लिया। चोरों ने पहले दुकान और गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद दुकान में नकब लगाकर 98 पेटी पारले जी बिस्किट और 15 हजार रुपये चुराकर ले गए।
बृहस्पतिवार सुबह जब दुकानदार सोकर उठे तो दुकान में नकब लगा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। दुकानदार ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन दोपहर बाद तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी कस्बे की कई दुकानों से चोरी हो चुकी है, लेकिन उनका भी आज तक खुलासा नहीं हुआ। सरौरिया गांव में डकैती, दुकानदार वीरपाल और चंद्रसेन की दुकान काटने का मामला अब तक नहीं खुला है।
विज्ञापन
सिंगथरा बालाजी मंदिर से घंटे चोरी
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगथरा में बुधवार रात बालाजी मंदिर से घंटे चोरी हो गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण मंदिर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो उन्होंने मंदिर से कई घंटे गायब देखे। पता चला कि चोर जंजीर से घंटा तोड़कर ले गए थे। चार घंटों की कीमत करीब पांच हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी दस दिन पहले रेहड़िया गांव में भी देवी मंदिर से घंटे चोरी हो गए थे। अभी तक उसका भी खुलासा नहीं हुआ है।