{"_id":"681f9063443260cc450e1e84","slug":"924-lakhs-swindled-in-the-name-of-land-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139152-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के नाम पर ठग लिए 9.24 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के नाम पर ठग लिए 9.24 लाख, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। दोस्त को फर्जी दस्तावेज दिखाकर पांच बीघा जमीन बेचने के नाम पर करीब 9.24 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने बैनामा कराने से पहले इंतखाव निकलवाया तो पता चला कि उस जमीन में दोस्त का नाम ही नहीं है। जब उससे पूछा तो गलती मानते हुए सभी रुपये वापस करने की बात कही, बाद में मुकर गया। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर निवासी मनोज और मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुलरा निवासी सलमान दोस्त हैं। सलमान ने मनोज से कहा कि वह अपनी पांच बीघा जमीन बेच रहा है। अगर तुम ले लो तो अच्छा है। वह तीन लाख रुपये बीघा में जमीन दे देगा। उसके कहने पर मनोज ने ऑनलाइन 9.24 लाख रुपये दे दिए, बाकी रुपये बैनामे के समय देने को कहा।
इसके बाद मनोज ने जब सलमान से बैनामा कराने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। पता लगा कि सलमान ने फर्जी जमीन का बैनामा दिखाकर रुपये ठग लिए हैं। सलमान से मनोज ने विरोध जताया तो सलमान ने गलती मानते हुए धीरे-धीरे रुपये वापस करने की बात कही। दो लाख रुपये तो उसने वापस कर दिए, जबकि 7.24 लाख रुपये मांगने पर सलमान ने अपने दो अन्य साथियों के मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह आईजी बरेली के पास पहुंचे। वहां से आदेश के बाद सलमान समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।