फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नाली में कूड़ा फेंका तो पड़ेगा पांच हजार रुपये जुर्माना

नाली में कूड़ा फेंका तो पड़ेगा पांच हजार रुपये जुर्माना

Tue, 27 Nov 2018 06:35 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
नाली में कूड़ा फेंका तो पड़ेगा पांच हजार रुपये जुर्माना
कूड़ा फेंका तो पड़ेगा पांच हजार का जुर्माना
विज्ञापन

बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर को साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाने में सभी लोग सहयोग करें। सभी तय करें कि न गंदगी फैलाएंगे और न किसी को फैलाने देंगे। नाली में कूड़ा डालने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
मंगलवार को शहर के लोटनपुरा मोहल्ला स्थित महर्षि वाल्मीकि बाल निकेतन में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने स्वच्छ प्रतिस्पर्धा सर्वेक्षण के अंतर्गत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति सदस्यों और सभासदों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी लोग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करेगा। घर का कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में डालेगा। डीएम ने निर्देश दिए कि शहर के सभी बंद सामूहिक शौचालय चालू किए जाएं। हर शौचालय पर सफाई कर्मी तैनात रहें। बैठक के बाद डीएम ने टीम के साथ वार्ड में घूमकर स्वच्छता का जायजा लिया। घरों और दुकानों के सामने कूड़ा नाली में पड़ा देखकर कड़ी नाराजगी जताई। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को निर्देश दिए कि प्रतिदिन वार्डों में घूमकर नाली में कूड़ा डालने वाले से पांच हजार का जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ संजय कुमार तिवारी को निर्देश दिए कि कूड़ा प्रतिदिन दो बार उठाया जाए। चोक पड़ी नालियों की सफाई हो। लोटनपुरा में देशी शराब की दुकान के सामने गंदगी, प्लास्टिक एवं थर्माकोल के गिलास पड़े देखकर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश ईओ को दिए। तत्काल सफाई न करने पर दुकान सील करने को कहा। डीएम ने लोटनपुरा से मड़ई चौक, छह सड़का होते हुए गांधी ग्राउंड तक अभियान चलाकर थर्माकोल पॉलिथीन जब्त कराई। एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रतिदिन शहर में घूमकर साफ-सफाई का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed