{"_id":"5b294ad64f1c1bb0318b7adb","slug":"91529432790-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईब्रिड बीज बढ़ाएगा अन्नदाताओं का मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईब्रिड बीज बढ़ाएगा अन्नदाताओं का मुनाफा
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइब्रिड बीज से खेती कर अन्नदाता भरेंगे मुनाफे की उड़ान
- राजकीय बीज भंडारों से किसानों को बीज उपलब्ध कराएगा कृषि विभाग
- कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने को किया जाएगा प्रशिक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं । अन्नदाताओं के मुनाफे को पंख लग सकें इसके लिए कृषि विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अब किसान हाइब्रिड बीज का इस्तेमाल कर अधिक उपज कर सकेंगे। जिले के समस्त 15 ब्लॉकों पर बने राजकीय कृषि बीज भंडारों पर विभिन्न फसलों के हाइब्रिड बीजों की खेप मौजूद है। इन बीजों को किसानों तक पहुंचाने के लिए आला अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों की टीम का गठन किया है। यह टीम समस्त गांवों में कैंप लगाकर बीज के फायदे समेत कम लागत में अधिक उपज बढ़ाने के तरीके किसानों को बताएगी। यह प्रशिक्षण आगामी सप्ताह से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
---
क्या हैं फायदे
राजकीय बीज भंडार पर धान, गेहूं और उरद के हाइब्रिड बीज मौजूद हैं, इन बीजों से खेती करने मे सामान्य बीज की तुलना में पानी की खपत भी कम होती है, वहीं कम समय में फसल तैयार भी हो जाती है। सामान्य बीज का तापमान का प्रभाव अधिक पड़ता है जबकि हाइब्रिड बीज पर विपरीत तापमान का अधिक प्रभाव नही पड़ता है।
---
50 फीसदी तक मिलेगी सब्सिडी कोई भी पंजीकृत किसान राजकीय बीज भंडार से हाइब्रिड बीज खरीदता है तो उसे 50 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाएगी। किसी कारणवश अगर बीज खराब हो जाता है तो किसान को नियमानुसार अनुदान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 3 लाख 66 हजार 750 है।
वर्जन ----
हाइब्रिड बीज से खेती करने से किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को बीज से जुड़ी तमाम जानकारियां देने के लिए विभागीय कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है। आगामी सप्ताह से गांव में कैंप लगाकर किसानों को हाइब्रिड बीज से खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
-विनोद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी