फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मिलाबटखोरों पर कसेगा शासन का शिकंजा

मिलाबटखोरों पर कसेगा शासन का शिकंजा

Thu, 12 Oct 2017 05:46 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
मिलाबटखोरों पर कसेगा शासन का शिकंजा
demo pic
अब सहायक आयुक्त करेंगे छापेमारी
विज्ञापन

बदायूं। एक साथ कई त्योहार होने से मिठाइयों की जबरदस्त बिक्री होती है। इसी के चलते मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ शासन ने रुख सख्त किया है। अब जिले की टीम के बजाय सहायक आयुक्त खुद दुकानों पर छापेमारी करेंगे।
अब तक जिले के अधिकारी दुकानों पर छापा मारकर खाने, पीने की चीजों के नमूने लेते थे। छापामार टीम जिले की होने के कारण कार्रवाई केवल नमूने लेने तक सीमित रह जाती थी। अबकी बार शासन ने जिले के दुकानदारों और खाद्य अधिकारियों के गठजोड़ को तोड़ने की कोशिश की है, जिससे मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जा सके। अब शासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त और औषधि विभाग को निर्देश दिया है कि वे हर जिले में एक टीम बनाकर खुद छापामार कार्रवाई करें। बाद में नमूने जांच को भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल का कहना है कि अब जिले में सहायक आयुक्त की टीम कारोबारियों पर नजर रखेगी। शासन की ओर से ऐसा आदेश सहायक आयुक्त को भेजा गया है। एक-दो दिन में छापेमारी अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed