फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   89 selected in rozgar mela

रोजगार मेले में 89 अभ्यर्थियों का चयन

Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
89 selected in rozgar mela
student shimla
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश की लीगेसी फूड प्राइवेट लिमिटेड वद्दी सोलन ने 31, बदायूं की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 23 तथा लखनऊ की एसआईएस कंपनी ने 35 बेरोजगारों का चयन किया। इस मौके पर कुल 89 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर दिया गया।  
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी मणि मोहन ओझा की देखरेख में ये मेला आंवला रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। मेले में 201 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार सहायता अधिकारी ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से आवेदकों का परिचय कराया। बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं प्राइवेट सेक्टर में भी अपनी किस्मत आजमाने को प्रेरित भी किया। मेले में लीगेसी फूड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सात सुपरवाइजर, आठ केमिस्ट, 16 वर्कमैन के पदों पर नियुक्ति की गई। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 23 बीमा सलाहकारों तथा लखनऊ की एसआईएस कंपनी ने 34 सिक्योरिटी गार्ड तथा एक सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति कर ऑफर लेटर प्रदान किए। 
विज्ञापन

इस अवसर पर लीगेसी के मैनेजर एलके शर्मा, सहायक हरवीर सिंह, एसबीआई के शाखा प्रबंधक सचिन शर्मा, एजेंसी प्रबंधक वैभव सक्सेना, यूनिट प्रबंधक विनोद कुमार तथा एसआईएस के मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार पांडे सहित सेवायोजन कार्यालय के परवेज अली खां एवं उदय पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed