फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   85 ITI candidates selected in Mahindra company

Budaun News: महिंद्रा कंपनी में चयनित हुए आईटीआई के 85 अभ्यर्थी

Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
85 ITI candidates selected in Mahindra company
सालापुर ​स्थित आईटीआई में मौजूद अभ्यर्थी।स्रोत:संस्थान
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सालारपुर में महिंद्रा कंपनी हरिद्वार की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 191 आईटीआई पास अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें से साक्षात्कार के बाद 85 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यार्थियों को ऑफर लेटर दिया गया।
विज्ञापन

आईटीआई में शुक्रवार को महिंद्रा कंपनी के प्रतिनिधि नेत्रपाल ने बताया कि सभी चयनितों से महिंद्रा कंपनी में मैन्युफैक्चरिंग में काम कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को 16,600 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उनको लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा, कैंटीन, ड्रेस और पीएफ, ईएसआई का लाभ दिया जाएगा। बताया कि कंपनी की ओर से जिले से 70 पदों पर भर्ती करने की योजना थी लेकिन 85 अभ्यार्थियों का चयन किया गया है। इन सब को पहले एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद में उनके अनुरूप काम कराया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनुदेशक सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, आदित्य सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed