फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देना उचित’

‘पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देना उचित’

Wed, 27 Feb 2019 12:48 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
‘पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देना उचित’
बदायूं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उड़ी हमले के बाद भी एक सर्जिकल स्ट्राइक भारत की तरफ से की गई थी, मगर इस बार वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पिछली कार्रवाई से भी काफी ज्यादा बड़ी है। लोग इसे सर्जिकल स्ट्राइक-टू भी कह रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला बताया है तो कुछ का कहना है कि ऐसा करके हिंदुस्तान ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस बारे में जब लोगों से बात की गई तो उनमें देशभक्ति का जोश दिखा। वे बोले- पाकिस्तान को उसकी भाषा में ही जवाब देना चाहिए, तभी उसे अक्ल आएगी।
विज्ञापन

------------
पाकिस्तान की लगातार की जा रही कायराना हरकतों का यह सही जवाब उसे मिला है। अगर आगे भी कुछ हुआ तो इससे भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। पाकिस्तान को यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदुस्तानी अमनपसंद हैं, कायर नहीं। अपने ऊपर हो रहे हमलों का जवाब देना भी हमें बखूबी आता है।
विज्ञापन

-आरपी शर्मा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट
----------------
आज पाकिस्तान लगातार भारत पर अप्रत्यक्ष हमले कर रहा है। भारत ने हमेशा शांति से इसका समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान उसे हमारी कायरता समझता रहा है। आज भारतीय वायु सेेना ने उसे उसकी हरकतों का सही जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम कुमार वैश्य, व्यवसायी
----------------------
पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देना जरूरी हो गया था। लगातार वह आतंकी हमले करके भारत को कमजोर करना चाह रहा था। भारतीय वायु सेना के इस कदम के बाद उसे अपनी हैसियत पता चल गई होगी। भारत सरकार को चाहिए कि वह आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करती रहे।
- प्रशांत शर्मा, अधिवक्ता
---------------------
भारत शांतिप्रिय देश है। पाकिस्तान लगातार उसके धैर्य की परीक्षा लेता रहा है। इस बार जब धैर्य की सीमा समाप्त हो गई तो भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब दे दिया। वास्तव में पुलवामा के शहीदों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है। भारत सरकार को ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक करते रहना चाहिए।
- मनमोहन राठौर, शिक्षक
-------------
आज एयर स्ट्राइक की खबर सुनकर इतना मन खुश हो गया कि उसे कैसे जाहिर करें। दो दिन पहले हमने उड़ी फिल्म देखी थी। फिल्म देखते समय लग रहा था कि काश ऐसा एक बार फिर हो और पुलवामा हमले का बदला लिया जाए, जो आज सच हो गया।

-डॉ. इंदू शर्मा, प्रवक्ता
--------------
भारत की सहनशीलता को पड़ोसी देश ने कमजोरी समझकर बहुत बड़ी गलती की है। हमारी सेना ने शहीदों की शहादत का मान रखकर बदला लिया है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
-श्रद्धा यादव, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed