फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मकान पर लगा झंडा फाड़ा प्रदर्शनकारियों ने, हंगामा

मकान पर लगा झंडा फाड़ा प्रदर्शनकारियों ने, हंगामा

Sun, 17 Feb 2019 06:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
मकान पर लगा झंडा फाड़ा प्रदर्शनकारियों ने, हंगामा
उझानी/कछला। सीआरपीएफ के जवानों के पर आतंकी हमले के विरोध में रविवार को कछला का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने इकट्ठे होकर श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को नमन किया और फिर दुकानें बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। गुस्साए युवकों जब यह पता लगा कि कस्बे में एक स्थान पर हरा झंडा लगा है तो हंगामा हो गया। युवकों ने झंडा उतारकर फाड़ दिया। युवक इसे पाकिस्तान का झंडा बता रहे थे तो दूसरी ओर पुलिस इसे धर्म विशेष का झंडा बता रही थी। इसे लेकर घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बाजार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल युवकों की टोली को जब यह पता लगा कि एक व्यक्ति के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा है तो वे उस ओर दौड़ पड़े। उन्होंने मकान की छत से झंडा उतारकर फाड़ दिया। इस दौरान युवकों की मकान मालिक से नोकझोंक भी हो गई। हंगामा होता देख पुलिस आ गई। युवकों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी झंडा लगा होने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि झंडा एक धर्म विशेष का था। इधर, दोपहर बाद तक बाजार पूरी तरह बंद रहा, लेकिन शाम को गलियों की दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पुतले फूंककर किया गुस्से का इजहार
उझानी। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर कांग्रेस नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा, पप्पू अंसारी, हरदयाल गौतम और अनिल बाबू आदि ने घंटाघर चौराहे पर पाक का पुतला दहन किया। इसके अलावा अब्दुल्लागंज में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। मानवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, श्रीकांत कश्यप, जसवीर सिंह और सम्मी गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed