फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भोले के रंग में रंगा शहर, शिव बारात देखने को उमड़ा लोगों का हुजुम

भोले के रंग में रंगा शहर, शिव बारात देखने को उमड़ा लोगों का हुजुम

Tue, 09 Oct 2018 08:48 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
भोले के रंग में रंगा शहर, शिव बारात देखने को उमड़ा लोगों का हुजुम
बदायूं। श्रीराम लीला महोत्सव कमेटी की ओर से मंगलवार को शहर में शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह भगवान शिव-पार्वती के स्वरूपों की आरती उतारी गई और फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। शिव बारात में शामिल लोग भजनों की धुन पर झूमते रहे। शिव बारात को देखने के लिए शहर की सभी मुख्य सड़कों पर लोगों का हुजूूम लगा रहा। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैैनात रही। शिव विवाह शोभायात्रा शाम चार बजे बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई, जो काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, लावेला चौक होते हुए रामलीला स्थल ग्रांधी ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। शिव बारात में सबसे आगे काली का अखाड़ा चल रहा था। शिवजी के साथ ही अन्य देवी-देवता के स्वरूपों की झांकियां, भूत-पिशाच और यमराज के स्वरूप चल रहे थे। झांकियों में ब्रह्मा, विष्णु सहित कई देवी-देवताओं के स्वरूप अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर शिव बारात में शामिल हुए। नारायण-नारायण की धुन पर वीणा बजाते नारद का स्वरूप भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इस मौके पर अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, मंत्री अरविंद कांत, रवि वैश्य, अमर वैश्य, मयूर वैश्य, मुनीश अग्रवाल, रवि यादव, राजी वैश्य, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
शिव बारात का शहरवासियों ने खुलकर स्वागत किया। सड़कों से लेकर छतों तक पर लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। छतों और घरों के आगे खड़े लोग शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। कई जगहों पर बारातियों के लिए खानपान की भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने भगवान शिव और मां पार्वती की आरती उतारी। इस दौरान पूरा वातावरण पूरी तरह शिवमय रहा।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस
भव्य शिव विवाह शोभायात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में दूूर दराज से लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए कोतवाली, सिविल लाइन, मेला पुलिस जगह-जगह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed