फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बगैर परमिट दौड़ रहे थे स्कूल वाहन, पांच पकड़े

बगैर परमिट दौड़ रहे थे स्कूल वाहन, पांच पकड़े

Wed, 11 Jul 2018 09:04 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
बगैर परमिट दौड़ रहे थे स्कूल वाहन, पांच पकड़े
फोटो--22
विज्ञापन


बगैर परमिट स्कूलों के
पांच वाहन पकड़े
स्कूली बच्चों को समझाए सुरक्षा के नियम, वाहनों में देखी सुविधाएं अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर बुधवार सुबह जिले भर में स्कूल वाहनों के चेक किया गया। इस दौरान पांच वाहन बिना परमिट के मिले।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा में स्कूली वाहन से छात्र की मौत के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस ने उस वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही अन्य स्कूल वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए बुधवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर जिलेभर में स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। बच्चों को लाने-ले जाने वाले टेंपो, वैन और बस में सुरक्षा व्यवस्था चेक की गई। इन वाहनों के परमिट, आगे-पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा है या नहीं, बच्चों की संख्या, फर्स्ट एड बॉक्स, पानी की सुविधा, स्कूल का नाम, चालक का नाम, टेलीफोन और मोबाइल नंबर, हेल्प लाइन नंबर आदि चेक किए गए। वाहन चालकों को बताया कि वह स्कूली बच्चों का अपने बच्चों की तरह ध्यान रखें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, हेडफोन न लगाएं। कहा गया कि बच्चों को बैठाने से लेकर उतारते समय विशेष ध्यान रखें। बालक अपने घर के गेट पर पहुंच जाए तभी मौके से रवाना हों। उसे भलिभांति चेक कर लें। तभी वाहन आगे बढ़ाएं।
इस दौरान पांच वाहन बगैर परमिट के मिले। सात वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। एक वाहन पर हेल्पर नहीं था। छह वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। जबकि आठ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला। तीन चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए मिले। पुलिस ने इस बारे में संबंधित विद्यालय प्रबंधक को जानकारी दी। उनसे सुधार के लिए कहा गया। इधर, महिला थाना एसओ शर्मिला सिंह ने भी स्कूल वाहन चेक किए और एंटी रोमियो को तलाश किया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर बताए गए।
विज्ञापन


इंसेट--
स्कूल वाहन में बैठे मिले क्षमता से अधिक बच्चे
बिसौली। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्रीय स्कूलों के वाहन चेक किए। कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने एक स्कूल वाहन को रोक लिया। उसमें अधिक संख्या में बच्चे बैठे देखे, तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत चालक से पहले बच्चों को घर छोड़कर आने को कहा। बाद में चालक लौटा तो उसे खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा अधिक बच्चे बैठे मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed