{"_id":"5b36743e4f1c1bfd6e8ba66b","slug":"81530295358-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में होगा बेसिक के शिक्षकों को समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में होगा बेसिक के शिक्षकों को समायोजन
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई में होगा बेसिक के
शिक्षकों का समायोजन
शासन ने दी हरी झंडी, सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर हटेंगे शिक्षक
विशेष सचिव और डायरेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली कई जानकारी
छात्रों के आधार लिंक और स्कूलों में विद्युतीकरण में बदायूं शामिल रहा टॉप फाइव की सूची में
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बेसिक के स्कूलों में जुगाड़ से तैनात सरप्लस शिक्षकों को जल्द ही दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। शासन ने हरी झंडी दे दी है। सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों का समायोजन होगा। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव राजलिंगम और निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों से ग्रीष्मावकाश के बाद खुलने जा रहे स्कूलों की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। समीक्षा में पाया गया कि छात्रों के आधार लिंक कराने और स्कूलों में विद्युतीकरण के मामले में बदायूं यूपी के टॉप फाइव जिलों में शामिल रहा।
ग्रीष्मावकाश के बाद दो जुलाई से स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं। इसकी तैयारियों चल रहीं हैं। दो जुलाई को ही बच्चों को यूनिफार्म, बैैग और किताबें वितरित होंगी। गुरुवार को विशेष सचिव और डायरेक्टर ने सभी बिंदुओं की बीएसए से जानकारी ली। बीएसए पीसी यादव ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि सितंबर तक बच्चों के नामांकन होंगे। स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां भी निकाली जाएंगी। नामांकित बच्चों के आधारलिंक और प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्युतीकरण के मामले में बदायूं जिला यूपी के टॉप फाइव में शामिल हैं। बोले-अब कुछ स्कूल ही विद्युतीकरण को रह गए हैं,उनमें भी जल्द ही विद्युतीकरण हो जाएगा।
बीएसए ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी दी गई कि शिक्षकों के समायोजन को शासन ने अनुमति दे दी है। जल्द ही शासन का आदेश आ जाएगा। फिर जिले के अंदर शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी। श्री यादव ने बताया कि समायोजन सितंबर माह में स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की संख्या के आधार पर किए जाएंगे। जहां पर भी मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं, उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
--------------
नामांकन की रोजाना जाएगी सूचना
बदायूं। बीएसए पीसी यादव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के होने वाले नामांकन की सूचना रोजाना ही निदेशालय को भेजी जाएगी।
------------
पिछले साल भी होना था समायोजन
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में पिछले साल भी समायोजन को शासन ने आदेश जारी किए थे, लेकिन सत्र 2016-17 में समायोजन अप्रैल की छात्र संख्या के आधार पर किए जा रहे थे। इसके विरोध में शिक्षकों ने कोर्ट की शरण ली थी। शिक्षकों का तर्क था कि हर साल सितंबर माह की छात्र संख्या के आधार पर ही समायोजन होते हैं। इस साल शासन ने सितंबर की छात्र संख्या को भी समायोजन का आधार बनाकर अनुमति दी है।