फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एमएफ हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी घायल

एमएफ हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी घायल

Thu, 07 Jun 2018 08:43 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी घायल
फोटो-18
विज्ञापन


एमएफ हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मां-बेटी घायल
हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरुवार को एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार मां-बेटी घायल हो गए। इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।

यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित पराग दुग्ध फैक्टरी के निकट पीसीएफ गोदाम के पास हुआ। पीसीएफ गोदाम के बाहर गेहूं उतारने आए ट्रकों की लाइन कई दिन से लगी है। इससे हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते गुरुवार दोपहर हाईवे पर वजीरगंज की ओर से आ रही कार गेहूं लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में 45 वर्षीय बेबी चौहान और उनकी 20 वर्षीय बेटी अंजलि चौहान निवासी कस्बा व थाना वजीरगंज सवार थीं। हादसे में दोनों मां-बेटी घायल हो गईं। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही खेड़ा नवादा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से दोनों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने वाहनों को साइड में लगवाकर जैसे-तैसे जाम खुलवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाईवे पर खड़े ट्रक हादसे की वजह बन रहे हैं। इन्हें हटवा दिया जाए, जिससे फिर कोई हादसा नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed