फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CMO raided Ujhani CHC

सीएमओ का उझानी सीएचसी में छापा, बेड पर चादरें गंदी देख जताई नाराजगी

Wed, 06 Jun 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 06 Jun 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
CMO raided Ujhani CHC
बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अचानक जिला अस्पताल में छापा मारा। कर्मचरियों और डॉक्टरों की उपस्थिति चेक की और हृदय वार्ड पहुुंचकर साफ-सफाई देखी। यहां गंदगी मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की क्लास भी लगाई। साथ ही एंटी रैबीज वैक्सीन को लेकर उन्होंने तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में दो दिन से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। अस्पताल प्रशासन को पता होना चाहिए कि जब वैक्सीन खत्म होने जा रही है तो पहले इंतजाम कर लें परंतु जिला अस्पताल प्रशासन ऐसा नहीं करता है। इसका खामियाजा सैकड़ों मरीजों को भुगतना पड़ता है। मरीज अस्पताल आते हैं और बगैर वैक्सीन लगवाए चले जाते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह बुधवार दोपहर के समय जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले हार्ट वार्ड का ही निरीक्षण किया। हार्ट वार्ड में उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को चेक किया, परंतु इससे पहले ही काफी गंदगी मिल गई। इस पर उन्होंने कर्मचारियों की फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई से ही आधी बीमारियां दूर जाती हैं। ऐसे में कर्मचारियों द्वारा सफाई प्रशंसापूर्ण नहीं है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट इमरजेंसी का निरीक्षण करते हुए सीधे सीएमएस कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों और डॉक्टरों की उपस्थिति चेक की। इस दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल से लापता मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

इस छापामारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल का हाल भी जाना। वह अस्पताल के हार्ट वार्ड में भर्ती हैं। मंगलवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तभी उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो 15 दिन तक भटकेंगे एंटी रैबीज के मरीज
-जिला अस्पताल सूत्रों की माने तो एंटी रैबीज वैक्सीन को खत्म हुए करीब तीन दिन बीत चुके हैं। कार्यालय से डिमांड बनाकर ऊपर भेज दी गई है, परंतु अब तक थोड़ी वैक्सीन तक का इंतजाम नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वैक्सीन के आने में करीब 15 दिन लग जाएंगे। तब तक मरीजों को अस्पताल में भटकना पड़ सकता है।

सीएमओ ने बेड पर गंदी चादरें देख जताई नाराजगी

सीएमओ डॉ. आसाराम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लर्क चरन सिंह के दिखाई न देने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा। सीएमओ को वार्ड में बेड पर चादरें गंदी मिलीं। सीएमओ ने सफाई कर्मी की कड़ी फटकार लगाई और दोबारा गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ आसाराम सुबह करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल पहुंचे। वह परिसर में घुसते ही सबसे पहले चिकित्साधीक्षक निरंजन सिंह के कमरे में पहुंच गए। उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी चेक की। रजिस्टर में क्लर्क चरन सिंह की तीन दिन से उपस्थिति दर्ज नहीं थी। उन्हें बुलाने को कहा गया तो वह अपनी केबिन में भी नहीं मिले। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक से उनके बारे में जानकारी की। साथ ही तीनों दिन की अनुपस्थिति दर्ज कर उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

करीब दो घंटे तक निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्डों में जाकर मरीजों से बात की। जननी सुरक्षा योजना के तहत उनसे खाने और नाश्ता के बारे में भी पूछा। मरीजों ने तो कोई खास शिकायत नहीं की लेकिन बेड पर गंदी चादरें देख स्वास्थ्य कर्मियों की लताड़ लगाई। कहा कि चादरें नियमित बदली जाएं। अगली बार इसी तरह से गंदगी मिली तो कार्रवाई कर दी जाएगी। निरीक्षण की वजह से स्वास्थ्य कर्मी भी हड़बड़ाहट में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed