फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गोताखोरों ने बाहर निकाला गंगा में बह कर आया युवक

गोताखोरों ने बाहर निकाला गंगा में बह कर आया युवक

Thu, 31 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोताखोरों ने बाहर निकाला गंगा में बह कर आया युवक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कछला गंगाघाट पर बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक बह कर आ गया। उसे देख गोताखोर गंगा में कूद पड़े। उन्होंने मशक्कत कर युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। काफी कोशिश के बाद भी वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामला बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे का है। उस वक्त राजस्व कर्मचारी और प्रशासनिक अफसर भी घाट पर ही मौजूद थे। अचानक ही लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र की नजर गंगा में बहते युवक पर पड़ी। उन्होंने गोताखोरों को गंगा में उतार दिया। करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद युवक को बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन उसकी हालत काफी खराब नजर आई। बेहोश होने की वजह से वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाया। एंबुलेंस के जरिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। राजस्व कर्मियों ने उसकी पेंट की जेब की तलाशी भी ली लेकिन उसमें भी पहचान का कोई सबूत नहीं मिला। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे होश में लाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। चिकित्साधीक्षक डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि करीब 30 साल के युवक के सिर में गुमचोट है। पानी भी उसके पेट में चला गया है। गंभीर हालत में ही उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed