फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   80 thousand cusecs of water released from Narora, water level of Ganga above danger mark

Budaun News: नरौरा से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से ऊपर गंगा का जलस्तर

Tue, 05 Aug 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
80 thousand cusecs of water released from Narora, water level of Ganga above danger mark
उसहैत क्षेत्र में अतिसंवेदनशील इलाके में गंगा तट का जायजा लेते डीएम। संवाद
बदायूं। एक बार फिर नरौरा डैम से 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छाेड़ा गया है। कछला में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंंच गया है। डीएम अवनीश राय ने बाढ़ के अति संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों का दौरा किया और बाढ़ खंड के अधिकारियों को समेत स्थानीय अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से उसहैत के जटा गांव में पानी खेतों तक पहुंच गया है। डीएम अवनीश राय ने तहसील दातागंज के जटा, ठकुरी नगला आदि बाढ़ के लिए अति संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। अटैना पुल के पास उसावां एवं उसहैत तटबंध का निरीक्षण भी किया। गांव वालों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण को अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिक वर्षा के कारण तटबंधों पर हुए रेनकट्स को बाढ़ खंड के अधिकारियों को शीघ्र ही मरम्मत करने के निर्देश दिए है। डीएम के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल, अनुज मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए
डीएम के आदेश पर बाढ़ की आशंका का देखते हुए सिंचाई विभाग व बाढ़ खंड की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनके नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। बाढ़ खंड का कंट्रोल रूम नंबर- 05832-451362, 7505395940, 7505389289 व 05832-266052 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रपटा पुल के ऊपर चल रहा है पानी
उसहैत। क्षेत्र के गांव जटा के संपर्क मार्ग पर निर्मित रपटा पुल के ऊपर पानी चल रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने यहां स्टीमर की व्यवस्था करा दी है। डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कराने को प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित कर कर दिया है।

बाढ़ की रिपोर्ट
कछला में जलस्तर - 162.46 मीटर
नरौरा डैम डिस्चार्ज- 80447 क्यूसेक
बिजनौर डैम डिस्चार्ज- 101597 क्यूसेक
हरिद्वार डैम डिस्चार्ज- 137348 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed