फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   75 thousand rupees looted and beaten up from a driver going to buy a cultivator

Budaun News: कल्टीवेटर लेने जा रहे चालक से 75 हजार की लूट, मारपीट

Wed, 20 Aug 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees looted and beaten up from a driver going to buy a cultivator
जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान के बयान दर्ज करते दरोगा। संवाद
सहसवान। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डीपी डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर कल्टीवेटर लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक से एक महिला समेत चार बदमाशों ने मारपीट कर 75 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश चालक को बेहोशी की हालत में खंती में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक ने चार बदमाशों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी वेदराम मंगलवार दोपहर अपने ट्रैक्टर का कल्टीवेटर खरीदने घर से मुजरिया जा रहे थे। सहसवान से निकलते ही दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डीपी डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार चार बदमाश मिले। इनमें एक महिला भी शामिल थी। चारों बदमाशों ने उनका ट्रैक्टर घेरकर रुकवा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर पर लाठी से कई प्रहार किए। वेदराम सिर में चोट लगने से अचेत हो गए। बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 75 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उन्हें खंती में डालकर भाग निकले। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने हाईवे किनारे ट्रैक्टर खड़ा देखा। साथ ही वेदराम के बिलखने की आवाज सुनी तो राहगीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 व कोतवाली से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल वेदराम को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां उनका प्राथमिक इलाज कराया गया। पूछताछ में वेदराम ने पुलिस को चारों बदमाशों के नाम बताए। बदमाश पड़ोस के गांव समदा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे वेदराम व नामजदों की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस लूटपाट की जांच कर रही है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed