{"_id":"6a19f5aac702c55d08064fa6","slug":"73-lakh-rupees-will-improve-the-condition-of-60-government-tube-wells-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165002-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 73 लाख से सुधरेंगी 60 राजकीय नलकूपों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 73 लाख से सुधरेंगी 60 राजकीय नलकूपों की व्यवस्था
Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले के किसानों को सिंचाई संकट से राहत देने के लिए शासन ने बिसौली और बिल्सी क्षेत्र के 60 राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली और यांत्रिक व विद्युत उपकरणों के आधुनिकीकरण के लिए 73 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद किसानों को खेतों तक बेहतर तरीके से पानी मिल सकेगा और सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी।
जिले के कई राजकीय नलकूप लंबे समय से तकनीकी खराबी और पुरानी व्यवस्था के कारण पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे थे। इससे किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर जल वितरण प्रणाली खराब होने से खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसमें बिल्सी और बदायूं के किसानों की लगातार शिकायतों के बाद शासन ने नलकूपों के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत नलकूपों की जल वितरण प्रणाली को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही पुराने यांत्रिक और विद्युत उपकरणों को बदलकर नई तकनीक के उपकरण लगाए जाएंगे। इससे नलकूपों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से हो सकेगी। बिसौली के राजवीर, घनश्याम सिंह, रामौतार कश्यप आदि का कहना है कि समय पर सिंचाई न मिलने से फसलों पर असर पड़ता है। खासकर गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत अधिक रहती है।