फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   72 candidates of ITI selected

Budaun News: आईटीआई के 72 अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
72 candidates of ITI selected
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर में साक्षात्कार देने पहुंचे युवा। स्रोत:संस्थान - फोटो : संवाद
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर में बुधवार को डेंसो इंडिया लिमिटेड नोएडा की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में आईटीआई के 132 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद कुल 72 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने की भावना प्रबल होती है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी की ओर से दो पहिया वाहन के पार्ट्स बनाए जाते हैं। ऐसे में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक ट्रेड के युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। कंपनी प्रतिनिधि निशांत जांगरा ने युवाओं को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यक्षेत्र और संभावित करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि चयनित युवाओं को 15 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, आदित्य सोनकर, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed