फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सुबह कोहरा, शाम को सर्दी ने दिखाए तेवर

सुबह कोहरा, शाम को सर्दी ने दिखाए तेवर

Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुबह कोहरा, शाम को सर्दी ने दिखाए तेवर
सुबह कोहरा, शाम को सर्दी ने दिखाए तेवर
विज्ञापन

बदायूं। दो दिन से दोपहर को धूप से लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन बिसौली इलाके में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि शुक्रवार सुबह होते-होते कोहरा छंट गया। शाम को जरूर सर्दी अपना पूरा असर दिखा रही है।

गुरुवार और शुक्रवार को सुबह से ही मौसम अच्छा रहा। जिस तरह जनवरी में यह दो दिन कड़ाके की धूप निकली है और सर्दी से लोगों को राहत मिली है, उसके बाद लोग यह कहते नहीं थक रहे हैं कि इस साल कोहरा पड़ेगा भी या नहीं। देखा जाए तो सर्दी के इस मौसम में अब तक जिले में दो-तीन दिन ही कोहरा पड़ा है। ठंडक भी उस तरह की नहीं रही है जो लोगों के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी करती। शीतलहर भी रात में ही चल रही है। आमतौर पर सर्दियों में कई दिनों तक दिन में भी शीतलहर का प्रभाव रहता था और लोग बेहद परेशान हो जाते थे। कोहरा भी कई दिनों तक दिक्कतें खड़ी करता था, लेकिन अब तक यह नहीं हुआ है। माना जाता है कि मकर संक्रति से मौसम में थोड़ा अंतर आने लगता है। सो लोग कह रहे हैं कि यदि ऐसे ही मौसम लगातार बदलता रहा तो लोगों को जरूर सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन फसलों को उतना लाभ नहीं मिल सकेगा जिसकी किसानों को उम्मीद रहती है। दरअसल, गेहूं की फसल को कोहरा भी बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed