{"_id":"5bbbc6f6867a552854168e53","slug":"71539032822-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट नर्सिंग में डॉक्टर-तीमारदारों में झड़प, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट नर्सिंग में डॉक्टर-तीमारदारों में झड़प, पुलिस पहुंची
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में सोमवार दोपहर तीमारदारों और डॉक्टर के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फिर दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां मामला रफा-दफा कर दिया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी पंकज का आरोप है कि उन्होंने करीब 25 दिन पहले अपनी पत्नी रेखा को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन करके पत्नी की डिलीवरी कराई थी। रेखा ने एक बच्ची को जन्म दिया था। शनिवार को रेखा की फिर हालत बिगड़ गई। उसके टांगे पक गए और पेट में कुछ गांठ जैसी बन गई। इस पर वह रेखा को लेकर फिर उसी नर्सिंग होम पहुंचे। डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर दिया और फिर से ऑपरेशन करने को कहा। इसके लिए परिवार वाले भी तैयार हो गए। आरोप है कि शनिवार से डॉक्टर उनसे लगातार पैसों की मांग कर रहीं थीं। 30 हजार रुपये पहले दे चुके थे। अब 10 हजार रुपये मांग रहीं हैं। हजारों रुपये की दवाएं मंगवाईं थीं लेकिन रेखा का ऑपरेशन नहीं किया। इस बारे में उन्होंने डॉक्टर से कहा, तो उन्होंने अन्य लोगों को बुला लिया। जिन्होंने तीमारदारों के साथ-गलौज कर दी। इससे नर्सिंग होम का माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने वहीं मामला रफादफा कर दिया। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। परिवार वाले महिला को नर्सिंग होम से दूसरे अस्पताल ले गए हैं।