फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   देहात में गर्मी से मिली राहत, तो किसानों को नुकसान

देहात में गर्मी से मिली राहत, तो किसानों को नुकसान

Fri, 22 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
देहात में गर्मी से मिली राहत, तो किसानों को  नुकसान
बिल्सी। शुक्रवार को झमाझम बरसात हुई। जिससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत की सांस ली। मोहल्ला संख्या छह बिजलीघर रोड एवं मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में बरसात का पानी काफी देर तक सड़कों पर जमा रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सहसवान। यहां वर्षा से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज हवाओं के चलते खरीफ की फसलों को नुकसान हुआ। बाजरे की फसल खेतों में बिछ गई है। इसके अलावा गन्ना, उड़द आदि फसलों को भी नुकसान हुआ है। धान की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

वजीरगंज। नगर में गुरुवार की रात से शुरू हुई वर्षा शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रही। जगह जगह पानी भर गया। जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दबतोरी। क्षेत्र में वर्षा से धान , गन्ना, बाजरा आदि की फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। निकास नहीं होने के कारण पानी घरों में भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज। रुक-रूककर हो रही बरसात से तहसील क्षेत्र में खेतों में खड़ी खरीफ की फसल बाजरा, मक्का और धान बिछ गई है। वहीं दलहन को भी नुकसान हुआ है। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed