फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   700 houses will be demolished from Kachla to Bypass during highway widening

Budaun News: हाईवे चाैड़ीकरण में कछला से बाइपास तक गिराए जाएंगे 700 मकान

Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
700 houses will be demolished from Kachla to Bypass during highway widening
बाइपास के पास में तोड़ी जा रही बि​ल्डिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-530 बी) के चौड़ीकरण के लिए कछला से बदायूं बाइपास तक 700 मकान गिराए जाएंगे। इनमें पक्की दुकानें, होटल, ढाबे आदि हैं। एनएचएआई की ओर से सभी मकानों में लाल निशान लगा दिए गए हैं। उसके बाद से कुछ लोगों ने निर्माण को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है।

बरेली-मथुरा हाईवे छह लेन बनाया जाएगा। इसके लिए जिन मकानों को गिराया जाना है, उन पर लाल निशान लगाए गए हैं। निशान लगाने के बाद प्रशासन गिराने को कहा है। उसके बाद प्रभावित लोग खुद ही अपने निर्माण गिराने लगे हैं। कई स्थानों पर मकानों की छतें और दीवारें तोड़ी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि जब तोड़ना ही है तो खुद ही हटा लें, ताकि नुकसान कम हो। अधिकारियों के अनुसार हाईवे चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही सर्वे कर लिया गया था और अब अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जो लोग स्वेच्छा से अपने निर्माण नहीं हटाएंगे, उसका जेसीबी से गिराया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप है। एनएचएआई के चौड़ीकरण की जद में पेट्रोल पंप की जगह भी आ रही है।

बाइपास के पास में तोड़ी जा रही बिल्डिंग। संवाद

बाइपास के पास में तोड़ी जा रही बिल्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed