फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   70 DLs cancelled in 10 months for committing three mistakes

Budaun News: तीन बार गलतियां करने पर 10 माह में 70 डीएल हुए निरस्त

Wed, 05 Nov 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
70 DLs cancelled in 10 months for committing three mistakes
बदायूं। यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। फिर भी सुधार नहीं हो रहा है। तीन बार गलतियां करने पर परिवहन विभाग ने दस महीने में 70 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार, अगर कोई तीन या इससे अधिक बार गलती दोहराता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। इसी के तहत जनवरी से अक्तूबर तक तीन से अधिक बार चालान कराने के बाद भी नियमों का पालन न करने वाले 70 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी दुपहिया वाहन लापरवाह बने हैं और हेलमेट नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 125 चालान काटे। इनमें 76 चालान हेलमेट नहीं लगाने पर किए गए। इन लोगों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, इतने में तो एक अच्छा हेलमेट वह खरीद भी सकते थे। विभाग के आंकड़ें बता रहे हैं कि जनवरी से अक्तूबर तक 25 हजार ऐसे लोगों के चालान यातायात पुलिस ने किए हैं, जो हेलमेट नहीं लगाकर नियमाें की अनदेखी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर भाग जाते हैं, लेकिन वह यह भूल रहे हैं कि ऐसा करके वह अपनी ही जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। हेलमेट न पहनने के कारण जिले में जनवरी से अब तक 400 से अधिक लोगों की जान चुकी है। पांच सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो मरने वालों की संख्या हजारों में पहुंच रही है।
यह सब वहीं लोग हैं जिन्होंने हेलमेट न लगाकर अपने परिवार को ऐसा दर्द दिया जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। दुर्घटनाओं का यह सिलसिला अभी भी जारी है। इन घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

घटिया हेलमेट चालान बचाएंगे, जान नहीं
यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई भी कर रहे हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे बिक रहे 200-250 रुपये के हेलमेट इसको पलीता लगा रहे हैं। इसके बाद भी नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान हवा-हवाई हो गया।
घटिया हेलमेट शहर में फड़ लगाकर बेचे जा रहे हैं, इनकी निगरानी कोई नहीं करता। पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने की वजह से पुलिस लाइन के बगल में ही ऐसी दुकानें संचालित हो रही हैं। इसके लिए हमें खुद ही जागरूक होना होगा। ये घटिया हेलमेट आपको चालान से तो बचा लेंगे, पर हादसा हुआ तो ये जान नहीं बचा पाएंगे। इन हेलमेटों पर आईएसआई मार्का नहीं लगा है।

बिना हेलमेट के बाइक सवार को देखते ही चालान किया जाता है। साथ ही उनको जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी युवा पीढ़ी समझने को तैयार नहीं हैं। यातायात माह चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नहीं मानेंगे तो चालान भी किए जाएंगे। - आरएल, राजपूत, यातायात प्रभारी


यातायात विभाग से जिन लाइसेंसों को निरस्त करने के लिए लिखकर आता है। उनको निरस्त कर दिया जाता है। लोगों को बिना हेलमेट के तो बाइक पर बैठना भी नहीं चाहिए। इस तरह की कार्रवाई विभाग कर रहा है, जिससे लोगों की सड़क हादसे में जान जाए। -अमरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed