फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   7 lakh 32 thousand rupees defrauded in the name of task on Telegram

Budaun News: टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर सात लाख 32 हजार की ठगी

Tue, 26 May 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
7 lakh 32 thousand rupees defrauded in the name of task on Telegram
बदायूं। जिले में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से सात लाख 32 हजार 85 रुपये की ठगी की है। यह धोखाधड़ी टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा करने के बहाने की गई। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित आशीष गुप्ता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीते चार मई को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से टेलीग्राम एप पर जोड़ा गया। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन टास्क पूरे करने का लालच दिया। चार मई से छह मई के बीच कई बार में रुपये ट्रांसफर कराए गए। कुल सात लाख 32 हजार 85 रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए गए। इस साइबर ठगी के संबंध में मंगलवार को थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी साइबर सेल विनोद वर्धन ने बताया कि इस मामले में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आम जनता से साइबर धोखाधड़ी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed