फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   65 candidates selected in employment fair

Budaun News: रोजगार मेले में 65 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
65 candidates selected in employment fair
रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद
बदायूं। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से लगे रोजगार मेले में 65 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। एक दिवसीय रोजगार मेला में 175 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी चयनित अभ्यर्थियाें को ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें एसआईएस एग्रीटेक सिक्योरिटी प्रालि देहरादून के एचआर नरेंद्र कुमार ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आठ अभ्यर्थियों को चयनित किया।
विज्ञापन

श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के एचआर दुर्जन सिंह ने 21 हेल्पर व कंप्यूटर ऑपरेटर का चयन, पुखराज हैल्थ केयर मुरादाबाद के एचआर संजीव कुमार ने नौ अभ्यर्थियों का चयन किया। वहीं, प्रोस्पेरिटी कंसलटेंसी नोएडा के एचआर रजत शर्मा ने नौ का चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव, मदरसन समी प्राइवेट लिमिटेड और श्री राम पिस्टन एंड रिंग सिस्टम ने हेल्पर एंड आपरेटर के पदों पर 18 अभ्यर्थियों का चयन किया। विभिन्न कंपनियों में 175 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 65 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला रोजगार कार्यालय के प्रधान सहायक महेश पाल सिंह, वरिष्ठ सहायक संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक पवन कश्यप, अरुण चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed