फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Sat, 25 May 2019 09:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज-बदायूं मार्ग पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में घायल हुए युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मनिकापुर कौर निवासी रामवीर (30) पुत्र रामचरण शुक्रवार रात बाइक पर दातागंज से अपने घर लौट रहा था। वह उस वक्त हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक भैंरों नगला के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पहुंचे परिवार वाले युवक को हालत देखकर बरेली ले गए। शनिवार को रामवीर ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। एसओ ललित भाटी ने बताया कि युवक के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed