फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक घंटे की बारिश में जानलेवा हुआ केबल, दो जानवरों की मौत

एक घंटे की बारिश में जानलेवा हुआ केबल, दो जानवरों की मौत

Wed, 27 Feb 2019 12:48 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे की बारिश में जानलेवा हुआ केबल, दो जानवरों की मौत
बदायूं। सोमवार की देर रात हुई केवल एक घंटे की बारिश के बाद अंडरग्राउंड केबल जानलेवा बन गया। इससे एक भैंस समेत दो जानवरों की मौत हो गई, वहीं एक महिला को भी करंट लगा। लोगों ने इसकी जानकारी पावर कॉरपोरेशन को दी, इसके बाद में बिजली सप्लाई को बंद कराया गया। इससे लोग काफी नाराज हो गए। लोगों का कहना था कि यदि एक घंटे की बारिश के बाद यह हाल है तो उस समय क्या होगा जब बारिश से सड़कें और गलियों में जलभराव होगा और जमीन की नीचे केबल पड़ा होगा। उस समय तो जनहानि की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। आने वाले बारिश के दिनों की सोच-सोचकर ही लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में मानकों को ताक पर रखकर डाला गया अंडरग्राउंड केबल लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। न तो विभाग से गंभीरता से ले रहा है और न ही ठेकेदार। वर्ष 2016 में सपा की सत्ता के दौरान अंडरग्राउंड केबल डाला गया था, जिसमें सत्ता के नजदीकी ठेकेदार को ही काम देकर लाभान्वित किया गया। इसके बाद इसमें जमकर मनमानी की गई। पिछले दिनों कई जगहों पर बंदर, गाय, घोड़ा आदि पशु इस लाइन की चपेट में आकर काल का ग्रास बन चुके हैं। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में रामभरोसे लाल का मकान है। मंगलवार सुबह दस बजे के करीब घर से निकलकर उनकी एक भैंस बाहर सड़क पर आ गई, और बिजली के केबल जंक्शन बॉक्स से छू गई। भैंस को तड़पता देखकर उसके पीछे आ रहे रामभरोसे वहीं रुक गए और उधर से निकल रहे लोगों की मदद से उसे रस्सी डालकर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और भैंस ने देखते ही देखते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर मोहल्ला कल्याननगर में मानकों की अनदेखी करके डाला गया अंडरग्राउंड केबल भी एक बकरी की मौत का कारण बन गया। सोमवार रात हुई बारिश से गली में कीचड़ हो गई थी। सुबह के समय एक घर से महिला निकली तो उसका पैर जैसे ही सड़क पर पड़ा तो उसे करंट लगा। उसने तो जैसे तैसे अपने को बचा लिया लेकिन देखते ही देखते एक बकरी करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। लोगों ने पावर कॉरपोरेशन को फोन कर सप्लाई बंद कराई। इससे लोगों में रोष फैल गया। उनका कहना था कि करंट लगने से महिला की जान भी जा सकती थी, लेकिन कारपोरेशन और ठेकेदार को इससे कोई फर्क नही पड़ रहा। बारिश के मौसम में यह केवल जानलेवा बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्या बोले लोग
सुबह जैसे ही भैंस खोली, तो वह घर से निकलकर सड़क की ओर दौड़ पड़ी। और केबल जंक्शन बॉक्स से छू गई। जिसके बाद भैंस वहीं पर तड़प-तड़प कर मर गई। उसके पीछे-पीछे मैं भी था। मुझे भी करंट लगा सकता था।
-रामभरोसे लाल
----
-अंडरग्राउंड केबल जो डाला गया है। वह बिल्कुल भी मानक अनुरूप नहीं है। इस वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। अभी तो जानवरों की मौत हो गई। कभी भी जनहानि भी हो सकती है।
-गंगाराम
----
गालियों में केबल जमीन के अंदर की जगह बाहर दिखाई दे रही है। जो हादसे केे न्योता दे रही है। गालियों में छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं। हम किसी कीमत पर ये सप्लाई शुरू नहीं होने देंगे।

-हरप्यारी
---------------
जिस हिसाब से हादसे हो रहे हैं, उसे देखकर हम गली वाले अंडरग्राउंड केबल की सप्लाई को शुरू नहीं होने देंगे। चाहे उसके लिए धरना प्रदर्शन क्यों न करना पड़े।
- रामप्यारी
----------------
अर्थिंग का काम जारी है। ऐसा नहीं होना चाहिए। जानवरों की मौत का मामला अभी जानकारी में नहीं है। इसे दिखवाता हूं।
-मधुप श्रीवास्तव, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed