फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जेसीबी गरजी, कचहरी से लावेला चौराहा तक हटाया अतिक्रमण

जेसीबी गरजी, कचहरी से लावेला चौराहा तक हटाया अतिक्रमण

Tue, 04 Dec 2018 07:47 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी गरजी, कचहरी से लावेला चौराहा तक हटाया अतिक्रमण
नगर पालिका में निजाम बदलने के बाद अतिक्रमण हटाने को बड़े-बड़े वायदे किए गए थे। सड़क पर बनी दीवारों को हटाने के लिए लाल निशान भी लगाए गए थे। लाल निशान तो मिट गए, लेकिन अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चला। मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह कलक्ट्रेट से पैदल सड़क पर निकले तो अतिक्रमण देखकर उनका मूड खराब हो गया। डीएम को नाराज देख पुलिस-प्रशासन के अफसर हरकत में आए। तुरंत जेसीबी मंगाकर कलक्ट्रेट से जिला अस्पताल होते हुए लावेला चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। डीएम के तेवर देख दुकानदार अभियान का विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब दस बजे डीएम दिनेश कुमार सिंह अपने कार्यालय से पैदल घूमते हुए कचहरी तिराहे पर जा पहुंचे। उन्होंने सड़क पर हर तरफ अतिक्रमण फैला देखा तो मूड बिगड़ गया। सड़क किनारे दीवारों पर होर्डिंग्स, बैनर टंगे थे। यह देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा ने तुरंत जेसीबी मंगाई। एडीएम के बताने पर एसपीआरए डॉ. एसपी सिंह और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए। उसके बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। जेसीबी से सड़क पर बने टिन शेड और होर्डिंग बैनर हटाए गए। डीएम के निर्देश का पता चला तो नगर पालिका वाले भी पहुंच गए। एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट तिराहे से जिला अस्पताल होते हुए लावेला चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


सड़क पर सजी सब्जियों की दुकान हटवाई
जिला अस्पताल के पास में दो सब्जियों वालों ने अस्थायी दुकानें बना ली थी। जिन्हें उखाड़ फेंका गया।

खोखो वालों को हटाने के दिए निर्देश
अभियान के दौरान एक-दो जगह सड़क किनारे खोखे रखे मिले। टीम ने जैसे ही उन्हें तोड़ना शुरू किया तो दुकानदारों ने उन्हें हटाने के लिए कुछ घंटों का समय मांगा। जिसके बाद में टीम की ओर से उन्हें कुछ घंटों का समय दे दिया गया। साथ ही चेतावनी दी, अगर वहां पर दोबारा किसी ने अतिक्रमण का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ को दिए सफाई के निर्देश: डीएम
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो दुकानदार अपनी दुकान के सामने रोड पर अतिक्रमण करता है, उसका सामान जप्त कर कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर में विभिन्न प्राइवेट संस्थाओं द्वारा बैनर पोस्टर लगे हुए हैं। जिस पर डीएम ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इन सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जगह-जगह कूड़ा-कचरा देख नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ संजय तिवारी को कड़े निर्देश दिए कि शहर में प्रतिदिन साफ-सफाई अच्छे ढंग से कराई जाए। जिससे शहर साफ सुंदर एवं स्वच्छ बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed