फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट पर डीएम पहुंचे, महाआरती को तैयारियां शुरू

कछला गंगाघाट पर डीएम पहुंचे, महाआरती को तैयारियां शुरू

Wed, 28 Nov 2018 07:47 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर डीएम पहुंचे, महाआरती को तैयारियां शुरू
उझानी (बदायूं)। बनारस की तर्ज पर कछला में जीवनदायिनी के तट पर महाआरती के लिए तैयारियों के तहत बुधवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने समाजिक और धार्मिक लोगों के साथ घाट का जायजा लिया। उन्होंने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से शुरू होने वाली महाआरती को लेकर घाट पर मौजूद लोगों से भी बात की। साथ ही बुद्धिजीवियों से सहयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह दोपहर में गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने समग्र गंगा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, कछला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पाल यादव और गूंज के पदाधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिकों से बात की। डीएम ने महाआरती के लिए उन सभी स्थानों को देखा जहां चबूतरे बनाए जाने हैं। घाटों की सफाई से खुश डीएम ने दुकानदारों से भी बात की। तहसीलदार के लिए पूरी कवायद पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। डीएम की देखरेख में एक कमेटी भी बनाई गई जो महाआरती के लिए इलाके के धार्मिक और सामाजिक लोगों को जोड़ेगी। नये पंडितों की टोली तैयार होने से पहले बनारस के पंडित ही महाआरती कराएंगे। बनारस के पंडित ही महाआरती के लिए गुरुकुल के बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। कछला घाट पर पहुंचे डीएम के साथ गूंज के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा, अनिल यादव, प्रदीप गोयल और राजस्व कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed