फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में बना चौथा पावर डिवीजन, एक्सईएन आरके जैन तैनात

उझानी में बना चौथा पावर डिवीजन, एक्सईएन आरके जैन तैनात

Tue, 27 Nov 2018 05:11 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
उझानी में बना चौथा पावर डिवीजन, एक्सईएन आरके जैन तैनात
उझानी में बना चौथा पावर डिवीजन, एक्सईएन तैनात
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। इलाके के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और व्यावसायिक कनेक्शन स्थानीय स्तर पर ही मुहैया कराने के लिए बिजली उपकेंद्र को नया डिवीजन बना दिया गया है। यह बदायूं जिले का चौथा डिवीजन होगा। सहसवान भी नए डिवीजन में शामिल रहेगा। इससे पहले जिले में तीन डिवीजन थे। नए डिवीजन के पहले अधीक्षण अभियंता (एक्सईएन) के रूप में आरके जैन को तैनात किया गया है।
उझानी को नया डिवीजन बनाए जाने का आदेश इसी सप्ताह लखनऊ से आया। नए डिवीजन में हालांकि सब स्टेशन पर कोई अलग से सुविधा मुहैया नहीं कराई जाएगी लेकिन आगे चलकर उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात मिल सकती है। फिलहाल, नए डिवीजन में सहसवान के सब स्टेशन को भी शामिल किया गया है। सहसवान पहले तृतीय डिवीजन में शामिल था। इलाके के साथ सहसवान क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए व्यावसायिक कनेक्शन लेने के लिए अब जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। व्यावसायिक कनेक्शन में आटा चक्की, निजी नलकूप, कोल्ड स्टोरेज और प्रतिष्ठानों के लिए स्थानीय स्तर पर ही आवेदन स्वीकृत कर दिए जाएंगे। इसके लिए पहले बदायूं पहुंचकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। एक्सईएन का कार्यालय भी सब स्टेशन परिसर में होगा। इसके लिए भूमि का भी चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

------------
पहले प्रथम डिवीजन का हिस्सा था उझानी सब स्टेशन
उझानी। चौथा डिवीजन बनने से पहले उझानी सब स्टेशन प्रथम डिवीजन में शामिल था। प्रथम डिवीजन में उझानी के अलावा बदायूं का पनवड़िया और नवादा भी रहा। अब पनवड़िया और नवादा ही प्रथम डिवीजन में रहेंगे। द्वितीय डिवीजन में पहले की तरह ही दातागंज, बिल्सी और बिनावर को रखा गया है तो तृतीय डिवीजन से सहसवान चौथे डिवीजन का हिस्सा बन जाने के बाद उसमें बिसौली और इस्लामनगर ही बचे रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
उझानी में पहले ही बन चुका है ट्रांसमिशन सेंटर
उझानी। सपा सरकार के कार्यकाल में बिजली सब स्टेशन के पास ही स्थानीय स्तर पर ट्रांसमिशन सेंटर की स्थापना हुई थी। ट्रांसमिशन सेंटर से बिल्सी, सहसवान, असरासी और कुररु सब स्टेशन को सप्लाई दी जाती है। बिल्सी के लिए तो वाया संजरपुर और सिरासौल होकर नई लाइन भी अस्तित्व में आ चुकी है। बिजली विभाग के सूत्रों की माने तो नया डिवीजन बनने के बाद कुछेक साल में कछला को सब स्टेशन मिल सकता है।

-----------
नया पावर डिवीजन बन जाने से जल्द ही उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। एक्सईएन भी नए डिवीजन मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे। व्यावसायिक कनेक्शन आवंटन में ज्यादा समय नहीं लगा करेगा।
- सीबी लाल, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed