फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जरी-जरदोरी के बढ़ावे को जिले का किया गया चयन

जरी-जरदोरी के बढ़ावे को जिले का किया गया चयन

Tue, 06 Nov 2018 08:32 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
जरी-जरदोरी के बढ़ावे को जिले का किया गया चयन
बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन ने बदायूं को जरी-जरदोरी के बढ़ावे को ‘एक जनपद एक कार्यक्रम’ के तहत चयनित किया है। इस योजना के तहत लघु उद्योग लगाने को बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में जरी-जरदोरी का काम काफी होता है। बहुत से लोग इससे जुड़े होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। शासन ने भी जरी-जरदोरी के काम के बढ़ावे को एक जनपद-एक कार्यक्रम के तहत बदायूं का चयन किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त धर्मेंद्र ने बताया कि जरी-जरदोरी के बढ़ावे को इस योजनांतर्गत राष्ट्रीयकृत बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और अन्य शेड्यूल बैंकों द्वारा वित्त पोषण किया जाएगा। इसके सापेक्ष प्राप्त दावों के विरुद्ध सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा ओडीओपी योजनांतर्गत मार्जिन मनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। बोले-आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी जरूरी है। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। आवेदक किसी बैंक का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य स्वरोजगार योजना का पूर्व में लाभ प्राप्त न किया गया हो। आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनांतर्गत केवल एक बार ही लाभांवित किया जाएगा। 19 नवंबर तक आवेदन उनके कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed