{"_id":"59b7f9a34f1c1bf17f8b64fb","slug":"61505229219-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर के बाहर फिर सज गए दलालों के फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर के बाहर फिर सज गए दलालों के फड़
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एआरटीओ की कार्रवाई के दो दिन बाद ही उनके कार्यालय के सामने दलालों ने अपने अड्डे फिर जमा लिए। एआरटीओ कार्यालय के बाहर की स्थिति देखकर भी अधिकारी अंजान बने रहे।
शनिवार को एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा और प्रवर्तन अमिताभ राय ने नगर पालिका की जेसीबी से अपने दफ्तर के सामने बैठने वाले दलालों के फड़ ध्वस्त करा दिए थे। अफसरों ने दावा किया था कि इन दलालों को अब दोबारा नहीं बैठने दिया जाएगा। इस पर एआरटीओ के खिलाफ दलालों ने प्रदर्शन भी किया था। दलालों के विरोध पर एआरटीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अब दलालों को कार्यालय के आसपास नहीं भटकने दिया जाएगा। मगर तीन दिन बाद ही एआरटीओ का दावा हवाई साबित हुआ। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे दलाल दिनभर कार्यालय में जाकर लोगों का काम कराते रहे। एआरटीओ दफ्तर में बैठे बाबुओं ने भी दलालों का पूरा सहयोग दिया।
वर्जन
दलालों के दोबारा फड़ लगने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इन दलालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया फिर से कार्रवाई की जाएगी। - एनसी शर्मा, एआरटीओ प्रशासन