{"_id":"59ab86324f1c1b1c278b4ec2","slug":"61504413234-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के घर आनंद भयो भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के घर आनंद भयो भजन पर झूमे भक्त
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। श्रीराधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास सुग्रीव महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन पर भक्त झूम उठे।
कथा व्यास सुग्रीव महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा के दौरान देवकी विवाह से लेकर वासुदेव के साथ उन्हें बंधक बनाकर जेल में डाल दिए जाने की भी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मथुरा में कंस के अत्याचारों से प्रजा को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। देवकी की आठवीं संतान के रूप में कृष्ण को भी कंस मारना चाहता था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया।
भगवान कृष्ण ने प्रजा को राक्षसों से मुक्ति दिलाकर बृज के लोगों को धर्म की रक्षा का भी बोध कराया। कथा व्यास ने राधा कृष्ण के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। महिलाएं झूमने लगीं। कथा की व्यवस्थाओं में विजय कुमार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अल्का, सुशीला, शिवनारायण शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, अरविंद तोमर, गोपाल शर्मा, राममोहन शर्मा, विभा गोयल, प्रवेश तोमर और सुजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।