फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   6 child in hospitalised

खसरा से छह बच्चों की हालत बिगड़ी

Wed, 28 Jan 2015 12:45 AM IST
गुलड़िया।
गुलड़िया। Updated Wed, 28 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
6 child in hospitalised
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से जगत ब्लाक के गांव करौलिया में खसरा फैल गया है। खसरा ने गांव के छह बच्चों को चपेट में ले लिया है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई लेकिन विभाग ने गांव में टीम भेजना जायज नहीं समझा। गांव में आठ महीने से टीकारण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

करौलिया गांव में दीवान सिंह की पुत्री रोशनी (9), सूर्य प्रताप यादव के पुत्र हृदेश (10), महावीर केपुत्र करन (12), ज्ञान सिंह (10) और मनोज यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र देव सिंह को खसरा ने चपेट में ले लिया है। खसरा से इन बच्चों की हालत बिगड़ी हुई है। पहले भी कई बच्चे खसरा की चपेट में आ चुके हैं। गांव वालों की मानें तो यहां करीब आठ महीने से टीकाकरण नहीं हुआ है। गांव में किसी ने एएनएम को भी नहीं देखा है। गांव के लोगों ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी, लेकिन विभाग ने अब तक गांव में टीम भेजना जरूरी नहीं समझा। एक-एक कर बच्चे खसरा की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बच्चों के सेंपल लिए जाएंगे। गांव में हेल्थ कैंप लगाकर दवाओं का वितरण कराया जाएगा। -डॉ. दीपक सक्सेना, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed