फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   55.25 mm rain fell in the district... roads turned into ponds

Budaun News: जिले में हुई 55.25 एमएम बरसात... सड़कें बनीं तालाब

Fri, 13 Sep 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
55.25 mm rain fell in the district... roads turned into ponds
दुकान के आगे जमा कींचड़ को हटाता दुकानदार। संवाद
बदायूं। बुधवार की देर शाम को शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन जारी रही। जिले में बृहस्पतिवार तक 55.25 एमएम बरसात दर्ज की गई। झमाझम बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया। बुधवार रात 12 बजे से रात दो बजे तक झमाझम बरसात हुई। तेज बारिश से शहर के नाले-नालियां भी लबालब हो गई हैं। वहीं, दिन भर बारिश होती रही। कई निचले इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। यहीं हाल देहात क्षेत्र का है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बरसात से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक लोगों को गंदे पानी में होकर निकलना पड़ा। वहीं छह सड़का से शिव मंदिर रोड पर लोगों की दुकानों के अंदर नाले-नालियों का गंदा पानी भर गया। दुकानदार इसको निकलते रहे। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को उठानी पड़ी। रोडवेज परिसर में बारिश का पानी भर गया है। इससे यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने के लिए गंदे पानी में होकर जाना पड़ा। साथ ही जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

------------

मधुवन कॉलोनी बनी तालाब

-बारिश के चलते शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित मधुवन कॉलोनी में नाली की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके चलते यह मोहल्ला तालाब बन गया है। कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है। मोहल्ले के लोग लंबे समय से इसके निस्तारण की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद नगरपालिका उनकी फरियाद नहीं सुन रहा। पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से बाजार में पसरा सन्नाटा
-सुबह से हो रही बारिश के चलते बृहस्पतिवार को बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कई व्यापारियों ने देर से अपने प्रतिष्ठान बारिश की वजह से नहीं खोले। वहीं जिन व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले थे। वहां पर भी इक्का-दुक्का ग्राहक नजर आए, ऐसे में व्यापारी दिनभर दुकानों पर खाली बैठे नजर आए।


बाजरा की खेत में न भरने दें पानी, धान को राहत
बुधवार की देर शाम से हो रही बारिश से सड़कों से लेकर खेतों तक में जलभराव होने लगा है। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि धान की फसल को सिंचाई की जरूरत थी। ऐसे में यह पानी फसल के लिए लाभदायक है। बाजरा और मक्का को भी इस पानी की जरूरत है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बाजरा के खेत में पानी न भरने दें। इससे फसल को नुकसान हो सकता है। अगर किसी क्षेत्र में तेज हवा के साथ में बारिश हुई है, वहां पर मक्का को कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन दो दिन के बाद मौसम खुल जाएगा।

दुकान के आगे जमा कींचड़ को हटाता दुकानदार। संवाद

दुकान के आगे जमा कींचड़ को हटाता दुकानदार। संवाद

दुकान के आगे जमा कींचड़ को हटाता दुकानदार। संवाद

दुकान के आगे जमा कींचड़ को हटाता दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed