फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   55 million increase in the amount of bypass

बाईपास : नए प्रस्ताव में 55 करोड़ की रकम बढ़ी

Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
55 million increase in the amount of bypass
बदायूं का रिंग रोड यानि बाईपास के लिए हाल ही में भेजा गया प्रस्ताव आखिरी
विज्ञापन
माना जा रहा है। इस संबंध में दो सालों से प्रक्रिया चल रही है। इस बीच 55 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में काफी वृद्धि भी हो गई इै। इसकी वजह है भूमि के सर्किल रेट का बढ़ना और मैटेरियल का महंगा होना। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव मंजूर होने में है और इस वित्तीय वर्ष में नहीं तो अगले वित्तीय वर्ष में धन मिल जाएगा।
दो वर्ष से चल रहे शहर के बाईपास के मुद्दे को अब हवा मिलनी शुरू हो गई है। पिछले दिनों तक जनप्रतिनिधियों के रुचि न लेने से प्रस्ताव जाते तो रहे, लेकिन तुरंत पास नहीं हुए। वहीं, लटके रहे। बार-बार सुधार का प्रस्ताव मांगा जाता रहा। इस तरह तीन-चार बार प्रस्ताव मांगे गए, लेकिन बाईपास को रुपये नहीं मिले। हाल ही में 154 करोड़ का प्रस्ताव गया है। इसमें किसानों की भूमि अधिग्रहण का धन भी शामिल किया गया है। यानि 77 करोड़ बाईपास के मैटेरियल के तो 77 करोड़ की राशि भूमि अधिग्रहण के लिए रखी गई है।
शुरू में जब बाईपास का प्रस्ताव रखा गया था तो संपूर्ण प्रस्तावित राशि 99 करोड़ थी। उस समय ही जनप्रतिनिधि अगर इसमें रुचि लेते तो बाईपास की लागत कम हो सकती थी। पिछले दो सालों में भूमि के सर्किल रेट बढ़ गए और मैटेरियल भी मंहगा हो गया। इसलिए, प्रस्तावित 55 करोड़ की लागत को बढ़ाना पड़ा। अधिक विलंब हुआ तो लागत और भी बढ़ सकती है।
0000000000000
जाम के झाम से बचेगा शहर
बाईपास बना तो शहर में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। मौजूदा बाईपास शहर में आने के कारण नवादा, जेल तिराहा, दातागंज चुंगी, नवादा आदि कई स्थानों पर दिन में कई-कई बार जाम लगता है। शहरवासी ही नहीं बाहर से आने वाले लोगों की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं।
000000000000000  

प्रस्तावित बाईपास (रिंग रोड)
आकार- अर्द्ध चंद्राकार
लंबाई- पश्चिम में 8.250 किमी
लंबाई- पूरब में 5.25 किमी
फोरलेन होगा बाईपास- चौड़ाई 45 मीटर
0 बरेली रोड पर बीआरबी स्कूल के पास से दोनों ओर जाएगा बाईपास
0 बीआरबी स्कूल से पश्चिम में आंवला रोड, मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे, बदायूं-बिजनौर हाईवे और बरेली मथुरा हाईवे को मिलाएगा।
0 बीआरबी स्कूल के पास बदायूं-बरेली फोरलेन, दातागंज और मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड को छुएगा।

00000000000000
शहर के बाईपास की सभी प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुुंच गई हैं। केवल धन स्वीकृति भी होने वाली है। धन स्वीकृति इस वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में या अगले वित्तीय वर्ष के शुरू में मिल सकती है।
- एसके आर्य, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed