फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   52,300 rupees recovered from cyber criminals

Budaun News: साइबर अपराधियाें से वापस करवाए 52,300 रुपये

Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
52,300 rupees recovered from cyber criminals
नूरपुर पिनौनी में मुन्नी देवी को रुपए देते बैंक के कर्मचारी। संवाद
नूरपुर पिनौनी। एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने छह बार में 52,300 रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता ने चौकी प्रभारी की मदद से 1930 पर शिकायत की तो खाते में उनके रुपये वापस आ गए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी मुन्नी देवी का गांव की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में खाता है। साइबर अपराधियों ने उसके खाते में सेंध लगाकर 15 फरवरी से तीन मार्च के बीच छह बार में 52,300 रुपये निकाल लिए। जब युवती को पता लगा तो उसके होश उड़ गए। बदहवास हालत में वह पुलिस चौकी पहुंची। चौकी इंचार्ज हरिमोहन यादव ने उसे ढांढस बंधाया और 1930 पर संपर्क कर उसका खाता होल्ड करा दिया। इसके बाद साइबर अपराधियों द्वारा निकाली गई, धनराशि वापस हो गई। शनिवार को सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ने पीड़िता को बुलवाया और उसके साथ प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा जाकर उसकी राशि बैंक से दिलवाई। मुन्नी देवी राशि पाकर खुशी-खुशी अपने घर लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed