फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   52 buses used for elections, transport system deteriorated on all routes

Budaun News: चुनाव में लगीं 52 बसें, सभी मार्गों पर बिगड़ी परिवहन की व्यवस्था

Fri, 10 May 2024 04:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
52 buses used for elections, transport system deteriorated on all routes
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
बदायूं। बदायूं डिपो की 52 रोडवेज बसें चौथे चरण के मतदान में लगने से जिले के सभी मार्गों पर परिवहन व्यवस्था बिगड़ गई है। हालत यह है कि अधिकतर मार्गों से रोडवेज की बसें ही गायब हैं। सर्वाधिक 40 बसें कौशांबी और दिल्ली मार्ग से हटाई गईं हैं। इसके अलावा मार्गों पर एक-दो बसें चल रहीं थीं उनको भी हटाकर चुनाव में भेजा गया है। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्हें घंटों रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास कुल 128 सरकारी और 43 अनुबंधित बसें हैं। डिपो में चालकों की पहले से कमी चल रही है। करीब 40 बसें वर्कशॉप में खड़ी करा दी गईं हैं। रोजाना करीब 80-85 बसों का ही संचालन हो पा रहा था। बुधवार रात चौथे चरण के चुनाव में 52 बसें और लगा दी गईं। हालांकि आठ बसें पहले से चुनाव में लगी हैं, जिससे रोडवेज बसों की संख्या घटकर केवल 30-35 ही रह गई है।
विज्ञापन

अब डिपो केवल अनुबंधित बसों के भरोसे रह गया है। बसों की संख्या कम होने से परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। जिले के कई मार्ग ऐसे हैं, जिन पर एक भी रोडवेज बस नहीं रह गई है। जिन मार्गों पर चार-चार, पांच-पांच बसें चल रहीं थीं उनसे दो-दो, तीन-तीन बसें हटा ली गईं हैं। इसका बड़ा असर दिल्ली मार्ग पर पड़ा है। बदायूं-दिल्ली मार्ग पर 50 से 60 बसें चल रहीं थीं, अब वहां केवल 15-20 बसें ही चल रहीं हैं। दूसरे मार्गों पर एक-एक या दो-दो बसें ही रह गईं हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। उन्हें समय पर बसें नहीं मिल रहीं हैं। इससे डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों से हटाई गईं रोडवेज बसें
- मार्ग - बसों की संख्या
- दिल्ली मार्ग - 24
- हरिद्वार - 01
- जरियनपुर-दिल्ली - 03
- कौशांबी - 16
- टनकपुर - 01
- चंदौसी-मुरादाबाद - 01
- बरेली-एटा - 02
- गंजडुडवारा - 01
- लखनऊ - 01
- फर्रुखाबाद - 02

चुनाव में 52 बसें और लगाई गईं हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। हालांकि उनकी समस्या का समाधान करते हुए दूसरे मार्गों से बसें लगाई जा रही हैं। जिस मार्ग के यात्री ज्यादा मिल रहे हैं पहले उस मार्ग पर बसों को भेजा जा रहा है। कुछ दिन तक इसी व्यवस्था के तहत बसों का संचालन होगा। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम

रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed