फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तैयारी पूरी नहीं, तो कैसे होगी नकलविहीन परीक्षा

तैयारी पूरी नहीं, तो कैसे होगी नकलविहीन परीक्षा

Thu, 31 Jan 2019 07:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
तैयारी पूरी नहीं, तो कैसे होगी नकलविहीन परीक्षा
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जहां एक ओर शासन-प्रशासन सख्त है, वहीं शिक्षा विभाग इसको लेकर कतई गंभीर नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अब तक कई परीक्षा केंद्रों के कक्षों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं। ऐसे में वहां पर नकल की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने नकल माफिया पर शिकंजा कसते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इससे नकल माफिया पर काफी अंकुश लगा। बाद में केंद्रों पर बोलकर नकल कराने के मामले सामने आए। इसकी जानकारी शासन को हुई तो इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर के साथ ही दो- दो सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी काफी संख्या में केंद्र व्यवस्थापकों/ प्रधानाचार्यों ने कैमरे नहीं लगाए। ऐसे में नकलविहीन परीक्षा होना जिले में मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

---------------
डीएम भी दे चुके निर्देश
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने मंगलवार को अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जब डीएम ने सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी ली, तो कई विद्यालयों में कैमरे लगे नहीं होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने जल्द ही कैमरे लगाने के निर्देश दिए। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने भी सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे सभी तैयारियां पूरी कर लें। तीन फरवरी तक हर हाल में सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने चाहिए। इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं।
-राममूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed