{"_id":"5c485560bdec224bc54a962b","slug":"51548244320-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी निर्धारित समय पर करें मुकदमों की सुनवाई: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी निर्धारित समय पर करें मुकदमों की सुनवाई: मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ कुंवरगांव। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कुंवरगांव, कलक्ट्रेट, एडीएम न्यायालय के अलावा ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम गोदाम में लगे सीसीटीवी 24 घंटे चालू रहने चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित समय पर न्यायालयों में बैठकर मुकदमों का निस्तारण किया जाए।
बुधवार को मंडलायुक्त ने नगर पंचायत कुंवरगांव में पिंक शौचालय व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालयों में बच्चों से बात की। इसके बाद मिड-डे मील की गुणवत्ता देखी। इसके बाद वह बदायूं पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीएम कार्यालय, सभागार, जनशिकायत कंट्रोल रूम, सामान्य सहायक अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, जिला ई-गवर्नेंस सेल, नजारत, न्यायालय एडीएम, न्यायालय उपसंचालक चकबंदी / बंदोबस्त अधिकारी के अलावा ईवीएम गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम गोदाम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे लगातार चलने चाहिए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। ईवीएम गोदाम के पीछे बाउंड्रीवॉल टूटी होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए हुए दीवार का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद हुई बैठक में मंडलायुक्त ने डीएम दिनेश कुमार सिंह, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एडीएम रामनिवास शर्मा सहित सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने न्यायालयों में निर्धारित तिथियों में समय से बैठकर मुकदमों की सुनवाई करें। जनशिकायत कंट्रोल रूम के बारे में कहा कि इससे जनता का समय और पैसा दोनों बचता है, ये अच्छा है। डीएम ने बताया कि निस्तारित की गई शिकायतों की गुणवत्ता की जांच वह स्वयं करते हैं। सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाता है। मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व अभिलेखागार में रिकॉर्डों को चार श्रेणी में बनाकर रखा जाए। अग्निशमन यंत्र क्रियाशील रहना चाहिए और बिजली वायरिंग अंदर न रखी जाए। कहा कि चकबंदी अधिकारी कार्यालय के पीछे जलभराव के स्थान पर पानी निकास के लिए नाले का निर्माण कराएं।