फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार, बाइक से टकराकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

कार, बाइक से टकराकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Sat, 24 Nov 2018 05:47 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
कार, बाइक से टकराकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत
बिनावर (बदायूं)। बदायूं-बरेली हाईवे पर शुक्रवार रात बिनावर इलाके में मलगांव के पास बेकाबू गति से दौड़ती कार एक बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बरेली भेज दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम घटपुरी निवासी 30 वर्षीय मनोज पुत्र महाराम सिंह अपने गांव के सामने बरेली-बदायूं हाईवे किनारे ढाबा चलाता थे। शुक्रवार दोपहर मनोज मलगांव निवासी अपने दोस्त बबलू (25) पुत्र नंदलाल के साथ ककोड़ा मेला से लौटा तो दोनों ढाबे पर रुक गए। रात में करीब 10 बजे मनोज बाइक पर बबलू को छोड़ने उसके गांव जा रहा था। रास्ते में मलगांव के पास उनकी बाइक में बरेली की ओर से तेज गति में आई एक कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार टकराने के बाद बाइक रोड से नीचे जाकर पेड़ से जा टकराई। इसमें मनोज और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार चालक वीरेंद्र पुत्र दुलार निवासी खुनक और उसके गांव के रमन, रोहताश पुत्र नन्हकू भी घायल हो गए। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत बिनावर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर बिनावर इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को बरेली भेज दिया, जहां रास्ते में मनोज और बबलू की मौत हो गई। बाकी कार सवार घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में शिकार हुए दोनों युवकों के शवों का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया। उनके शव देर शाम को गांव पहुंच सके। मनोज के दो बेटे अभिषेक, अनुज और बेटी अंशु है। तीनों बच्चों और उसकी पत्नी रीना समेत बबलू के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा मेले से लौट रहे थे कार सवार
बाइक सवार युवकों को जिस लग्जरी कार ने टक्कर मारी थी, वह कार दातागंज क्षेत्र के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। खुनक निवासी वीरेंद्र कार का ड्राइवर था। वह अपने गांव के रमन और रोहताश के साथ रामगंगा का मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। 


गहरे दोस्त थे मनोज और बबलू
घटपुरी निवासी मनोज दो भाइयों में बड़ा था। वह गांव के बाहर सड़क किनारे अपना महाराजा ढाबा चलाता था। उसका छोटा भाई गौतेंद्र उसके बराबर में ढाबा चलाता है। परिवार वालों के मुताबिक मनोज और मलगांव निवासी बबलू में गहरी दोस्ती थी। जहां भी जाते थे, दोनों दोस्त एक साथ जाते थे। शुक्रवार दोपहर दोनों दोस्त एक बाइक से ककोड़ा मेला से लौटे थे। फिर बबलू वहीं ढाबा पर रुक गया। जहां से रात को मनोज दोस्त को छोड़ने उसके घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed