{"_id":"5b1925454f1c1bda6e8b6c4b","slug":"51528374597-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को वन स्टाप शॉप पर मिलेगा सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को वन स्टाप शॉप पर मिलेगा सबकुछ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 07 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को खेती के लिए जरूरी चीजें मसलन खाद, बीज, जैव उवर्रक, सूक्ष्म तत्व खरीदने के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए जिले में वन स्टॉप शॉप खोली जाएंगी। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर एग्रीकल्चर जंक्शन खोले जाएंगे। जहां किसानों को जरूरी सामग्री के अलावा खेती संबंधी जानकारियां भी दी जाएंगी। खास बात ये है कि इन दुकानों के लाइसेंस कृषि से स्नातक किए हुए बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक योजना वन स्टापॅ शॉप की है। इसके तहत किसानों को उनके उत्पादकों के लिए हर ब्लॉक में एक-एक कृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) वन स्टॉप शॉप खोला जाएगा। इसमें सभी सुविधाए उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, सूक्ष्म तत्व, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक कृषि यंत्रों आदि को उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में प्राविधानिक अनुदान की सुविधा भी दी जाएगी। इसे खोलने के लिए यह जरूरी होगा कि दुकान खोलने वाला स्नातक बेरोजगार, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक हो। साथ ही जिले का निवासी हो। उसे कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि के संबंध में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसके बाद में योजना के निर्धारित प्रावधानों का लाभ देकर उसे रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
उप कृषि निदेशक डॉ. रामवीर कटारा का कहना है कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। सरकार की मंशा है कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए। इसके तहत यह योजना संचालित की गई है। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। वहीं किसानों को भी एक जगह कृषि से संबंधित सामान उपलब्ध मिल सकेगा।