फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संक्रामक बुखार से किशोर की मौत, कई लोग बीमार

संक्रामक बुखार से किशोर की मौत, कई लोग बीमार

Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक बुखार से किशोर की मौत, कई लोग बीमार
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव बक्सेना में बुखार से किशोर की मौत हो गई। गांव में कई लोग बीमार भी बताए जा रहे हैं। इधर, संक्रामक रोगों की दस्तक से गांव के लोग डरे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र के गांव बक्सेना निवासी महेश के 15 वर्षीय पुत्र शांतनू को कई दिन से बुखार आ रहा था। महेश अपने बेटे का दातागंज में ही इलाज करा रहा था। बुधवार को शांतनू की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने शांतनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव अपने साथ ले गए। महेश के मुताबिक गांव में कई दिन से बुखार का प्रकोप है। कई और लोग भी बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची है। बता दें कि पिछले साल दातागंज तहसील क्षेत्र में बुखार के चलते कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद शासन की टीम ने भी कई गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। इस साल भी बुखार ने दस्तक दे दी है। इससे इलाके के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

-------
रिकार्ड में बुखार का कोई रोगी नहीं
बदायूं। बारिश के साथ ही डेंगू और चिकनगुनिया का सीजन शुरू हो चुका है। बुखार से किशोर की मौत का पहला मामला भी सामने आ गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड पर गौर करें तो अब तक जिले में न तो कोई डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला है और न ही बुखार से पीड़ित। संक्रामक रोग सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता का कहना है कि पूरी सक्रियता से नजर रखी जा रही है। संक्रामक बीमारियों से निपटने की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed