{"_id":"595123a04f1c1b062b8b4777","slug":"51498489760-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई ईद
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। ईद सोमवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर में जामा मस्जिद और ईदगाह के अलावा जिले भर में कई स्थानों पर नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में हाफिज शाहिद हुसैन और ईदगाह पर अज्जाम मियां कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर मुल्क की तरक्की और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। मेला भी लगाया गया।
ईद मिलाप में सांसद धर्मेंद्र यादव, डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसएसपी चंद्र प्रकाश, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी, सुहैल सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, अवधेश यादव, विपिन यादव, तनवीर हसन खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली आदि ने ईदगाह में पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। शहर के मदरसा आलिया कादरिया, जामा मस्जिद और शम्सी ईदगाह पर नमाज के बाद देश में अमन-चैन की दुआ की गई। शहर के जामा मस्जिद के पास लगे मेले में बच्चों ने खाने पीने की चीजों की जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। ईदगाह के बाहर खाने पीने की चीजों के साथ खिलौनों की दुकान भी सजी थीं। वहीं, ईद की नमाज अदा करने के बाद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने फोन पर और एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी। वहीं लोगों ने फेसबुक, व्हाइटस ऐप और ट्विटर के माध्यम से भी मुबारकबाद दी। घरों में सेवइयां दहीबड़ा, मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए गए।
सैदपुर। ईदगाह और कस्बे में अधिकतर मस्जिदों में ईद के पकीजा माहौल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर मुल्क और कौम की सलामती की दुआ मांगी गई। इससे पहले बाजार में इत्र और टोपी की खूब खरीदारी की गई। वहीं नमाज अदा कर लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। कस्बे की ईदगाह में सुबह 8:30 बजे कारी वाकिफ अली ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में हाफिज शहवाज मरकजी, दरगाह वाली मस्जिद में हाफिज रिजवान कुरैशी, नूरे इलाही में हाफिज नौशाद रजा, अमीर खां मस्जिद में मौलाना शाने आलम, खिन्नी वाली मस्जिद में कारी अलताफ सैफी ने सुबह 8 बजे नमाज अदा कराई। वहीं सुनहरी मस्जिद में हाफिज ताहिर कुरैशी व खजुरी मस्जिद में हाफिज अकरम नूरी ने 8:45 पर नमाज अदा की। खुतवा के बाद गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं अंजुमन रजा, मुस्तफा के सदर जाहिद हुसैन कुरैशी ने ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अनवर अली खां, सय्यद शाहिद अली, गौहर अली, मो. युसूफ, चेयरमैन इशरत खां, समाजसेवी शाहिद हुसैन कुरैशी, विकार अहमद खां, अनीस खां, जावेद खां, यासीन खां आदि मौजूद रहे। कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान नूरी चौक पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नाहिद हुसैन, शाहिद हुसैन कुरैशी, अनीस कुरैशी, राशिद, दानिश आदि रहे। ककराला। नगर में ईद बेहद पुरखुलूस और बेहद संजीदगी के साथ मनाई गई। सुबह से ही नगर में चहल पहल रही। लोग नए कपड़े पहनकर इत्र लगाकर वक़्त के मुताबिक ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। नगर की सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी हुई थीं। ईदगाह पर ईद की नमाज में इमाम हाफिज रफ़ी अहमद ने खुतबे में कहा कि ईद उल फितर अल्लाह का रोजेदारों के लिए ईनाम है। नमाज के बाद मुल्क की हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन भी ईद के दिन चौकस रहा। थाना इंचार्ज हरिंद्र सिंह तोमर और राजीव राठी पुलिस बल व पीएसी के साथ नगर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
वजीरगंज। ईद के मौके पर नगर की तमाम मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर की समस्त मस्जिदों में शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। नगर में मस्जिद रफीकुल औलिया, जामा मस्जिद, करीमी चांद मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, जामा मस्जिद बनिया, नूरी मस्जिद, मस्जिद फैजाने हुजूर, मस्जिद मदरसा इस्लामियां समेत सभी मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन की दुआएं की गईं।
बिसौली। नगर व क्षेत्र में ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की। ईदगाह पर पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर काजी इजहार अशरफ ने ईद की नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में हाफिज कदीर अहमद मस्जिद बिलाल में शादाब रजा उवैशी, मरकज वाली मस्जिद में नसीम अख्तर कासमी और खानकाह वाली मस्जिद में हाफिज मुक्तदिर अहमद ने नमाज अदा कराई। इमाम शादाब रजा उवैशी ने कौम को खिताब करते हुए कहा कि इस्लाम ने दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने का काम किया है। हम मिल जुलकर प्यार से रहे और समाज के हित में सही कदम उठाये। ईद के मौके पर आपसी एकता की गंगा जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी। ईदगाह पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल इंतेजमात किए गए थे। एसडीएम मोहम्मद अवेश, नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, कोतवाल प्रमोद कुमार आदि नमाज के दौरान ईदगाह पर मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, पपगांव, नवीगंज, दूंदपुर, फैजगंज आदि में भी ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद दीं। काजी शहानाज खां, राशिद मंसूरी, अनवार अहमद सैफी, शौकत अली खां, रहीस ठेकेदार, जहीर आटो, हाजी सगीर, शेर मो., लल्ला मियां, बाजिद खां आदि मौजूद रहे।
उघैती। इमाम साहब अब्दुलनूर साहब ने इदुल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की गई। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने ईद को देखते हुए हल्का दरोगाओं को अपने अपने क्षेत्र में सुबह पांच बजे ही शांति व्यवस्था बनाने के लिए रवाना कर दिया।
बिल्सी। नगर के अगोल मार्ग पर स्थित ईदगाह पर करीब सवा नौ बजे शाही इमाम मौलाना उस्मान कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई। यहां सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। ईदगाह कमेटी के प्रबंधक बली मोहम्मद कुरैशी, इकबाल राइन, फैजान राइन, शान आलम, आमिर, जीशान, अबरार हुसैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, शाहबुद्दीन सैफी, गुड्डू कुरैशी, नईम अब्बासी, शकील अहमद, जरीफ मलिक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष विजनेश सोलंकी और बसपा नगराध्यक्ष शब्लू खां ने यहां पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। उनके साथ माही सिंह, जीशान अंसारी, शाहनवाज अल्वी, इल्यास खां, शाहरूख सैफी, देवेंद्र गौतम, युसुफ सैफी आदि मौजूद रहे। वहीं नगर को कोठी वाली मस्जिद पर सपा के जिला सचिव रईस अहमद, सईद अमहद सिद्दीकी, दीपक चौहान, दीपक गुप्ता, शाहिद ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। इधर दैरान जामा मजिस्द पर शाही इमाम असरारुल हक ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर अकील अहमद, इकरार अहमद, भूरे, पप्पू, अकबर, अनवर, रफीक अंसारी आदि मौजूद रहे। एसडीएम हरीशंकर लाल शुक्ला, क्षेत्राधिकारी एके पांडेय, कोतवाल अमित कुमार सिंह ने नगर के अलावा क्षेत्र के गांव नैथुआ, खैरी, उघैती, धनौली, रिसौली, वहेटा गुसाई, सिरासोल, मिर्जापुर शोहरा, पिंडौल में भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा कराई गई। कस्बा रुदायन के वार्ड संख्या नौ में स्थित ईदगाह पर आज करीब साढ़े नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई गई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष कांती देवी के पति मोहर सिंह ने यहां पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। इसरार हुसैन, रंजनलाल सागर, छोटे खां, अरविंद शर्मा, मदनलाल, बंटी पासवान आदि मौजूद रहे।
दहगवां। कस्बा सहित दहगवां क्षेत्र के आसपास के गांव जतकी, नेनौल बागवाला, नदायल, अमनपुर, वाजपुर, भवानीपुर आदि गांव में सोमवार को ईद शांतिपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर शानू चौधरी, सुभाषचंद्र गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, अंकित गुप्ता, कल्लू दादा, मंयक गुप्ता, नमित गुप्ता, अब्दुल सत्तार, एके कुरेशी, नवाव कुरेशी आदि लोग मौजूद रहे।
म्याऊं। ईद उल फितर पर सोमवार को कस्बे की मस्जिद पर कई लोगों ने पहुंच कर ईद की नमाज अदा की। क्षेत्र के गांव बिलहरी, शहदपुर, मसूदपुरा, गौतंरा आदि गांव में भी ईद हर्षोल्लास से मनाई गई। उसहैत/अलापुर। ईद नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले ईदगाह में 10 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर कौम और देश की तरक्की की दुआएं की गई।