{"_id":"594692fb4f1c1bf5688b49ab","slug":"51497797371-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला और एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 22 जून को शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में आयोजित होगा। इसमें अतिथियों द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ टॉपर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
गत वर्षों की भांति अमर उजाला परिवार द्वारा इस बार भी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों को उन्नत शिक्षा ग्रहण करने में सहयोग एवं मार्ग दर्शन करने के लिए सम्मान समारोह में जनपद के प्रतिभावान चार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी जाएंगी। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है, वह 22 जून को श्याम नगर स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल में सुबह दस बजे प्रवेश पत्र और मार्कशीट की फोटोकॉपी लेकर आ सकते हैं। सम्मान समारोह में ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में जिले के तहसील स्तर एवं ब्लाक स्तर के मेधावी भी इसमें भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9761555203 और 8937002818 पर संपर्क कर सकते हैं।