फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   500 and one thousand note brings people

पांच सौ और हजार का नोट लेकर दौड़े लोग

Tue, 08 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 08 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
500 and one thousand note brings people
पांच सौ और हजार का नोट लेकर दौड़े लोग 
मंगलवार को टेलीविजन पर पांच सौ और हजार के नोट पर प्रतिबंध की खबर खलबली मचा दी। एक तरफ तो लोगों ने काला धन को बाहर लाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की सराहना की। दूसरी ओर अपने पांच सौ और हजार के नोट को बदलने को लेकर चिंतित हो गए। पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बड़ें नोटों पर प्रतिबंध को लेकर देर रात तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों की दो तरह की चिंताएं रहीं। नौ को होने की खबर के चलते एटीएम से पैसा निकालने वालों की भीड़ रही। दूसरी तरफ वे लोग हैरान रहे, जिनके पास पांच सौ और हजार की नगदी ज्यादा रही। क्योंकि लोगों ने इन नोटों का तुरंत लेना बंद कर दिया। सोशल साइट्स पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई तो तमाम लोगों ने अखबार के दफ्तरों में इसकी पुष्टि करने के लिए बार-बार कॉल करते रहे। बैंक की ई-लॉबी में रुपये जमा करने वालों की भारी भीड़ रही, जिससे कि रुपयों को जमा कर सकें। पेट्रोल पंप पर तो यह हालत हुई कि पैसा वापस करने के चक्कर में कई पंप समय से पहले बंद कर दिए गए। सराफा मार्केट में इसे लेकर खासी चर्चा रही। उन लोगों ने भी चिंता जताई, जिनके यहां शादी होनी वाली है।
विज्ञापन

‘पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी टेलीविजन से मिली है। आधिकारिक सूचना नहीं है। पीएम मोदी के इस फैसले से काला धन बाहर आएगा। नौ नवंबर को बैंक बंद होने की जानकारी है और कल विस्तृत जानकारी हो सकेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर
विपक्षी बोले, तुगलकी है फरमान  
‘पीएम मोदी का फैसला सही है, लेकिन इससे गांवों और गरीब किसानों को बहुत परेशानी होगी, क्योंकि उन लोगों तक समय से जानकारी नहीं पहुंच पाएगी। वक्त देना चाहिए था।’
- साजिद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष 
‘यह पीएम मोदी का तुगलकी फरमान है। इससे गरीब लोगों के रुपये जल्द जमा नहीं हो सकेंगे। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बाकी जनता खुद बता देगी।’

- हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
‘यह तुगलकी फरमान है, लोकतंत्र में आम सहमति से फैसले लिए जाते हैं। प्रधानमंत्री को अन्य दलों से विचार विमर्श कर निर्णय लेना चाहिए था। एकदम फैसला थोपने से देश में अस्थिरता फैलेगी।’
- सुरेशपाल सिंह तोमर, सपा जिला महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed