{"_id":"6a21c082d306a695c6085673","slug":"5-million-saplings-to-be-planted-in-the-district-target-of-865000-plantings-on-the-first-day-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165473-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में लगेंगे 50 लाख पौधे, पहले दिन 8.65 लाख रोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में लगेंगे 50 लाख पौधे, पहले दिन 8.65 लाख रोपण का लक्ष्य
विज्ञापन
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए जिले में इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शासन की ओर से जिले को 50,33,584 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान की शुरुआत शुक्रवार से होगी, जिसके तहत पहले ही दिन 8.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर वन विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की योजना बनाई गई है। वन विभाग के अलावा ग्राम पंचायत, शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, कृषि और नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी करें ताकि पौधरोपण का वास्तविक लाभ मिल सके।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बार छायादार, फलदार और पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क किनारे, स्कूल परिसर, पंचायत भूमि, सरकारी कार्यालयों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले की नर्सरी में हैं 85, 32,987 पौधे
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में 27 नर्सरी हैं। जहां पर कुल 85,32,987 पौधे हैं। पांच जून को जिले में 8.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। ऐसे में वन विभाग की ओर से संबंधित विभागों को बृहस्पतिवार को पौधे उपलब्ध करा दिए हैं, ताकि समय पर पौधरोपण हो सके। इसके लिए पांच जून को वन विभाग की ओर से 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से इसके लिए जगह चिह्नित की गई है। इसके तहत ननाखेड़ा में 16 हजार, तारानगला वन खंड में 15 हजार और चंगासी में 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
इन विभागों को मिली जिम्मेदारी
वन विभाग, ग्राम पंचायत विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय एवं अन्य सरकारी विभाग।
जिले में इस साल 50 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से दिया गया है। पांच जून से पौधरोपण की शुरुआत की जा रही है। पहले दिन साढ़े आठ लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। -जगन्नाथ कश्यप, एसडीओ, वन विभाग, बदायूं