{"_id":"68701451cf46a1b77e0f3c2f","slug":"4875-mm-rain-occurred-in-the-district-drain-collapsed-in-nekpur-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142860-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में हुई 48.75 मिमी बारिश, नेकपुर में नाला ढह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में हुई 48.75 मिमी बारिश, नेकपुर में नाला ढह
विज्ञापन
गांधी मैदान में भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार तड़के हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान 48.75 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में पानी घुस गया।
बारिश के कारण शहर के नेकपुर मोहल्ले में नाले की दीवार ढह गई। इससे गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। बहाव इतना तेज था कि सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश के कारण जलभराव और कीचड़ फैल गया। गली-मोहल्लों में फिसलन के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
-- -- -- --
रोडवेज स्टैंड में भरा पानी
बारिश के चलते रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आधे से एक फीट तक पानी भर गया। इससे यात्रियाें को बस में बैठने के लिए पानी में घुसकर जाना पड़ा।
-- -- -- -- -- --
पालिका की लापरवाही पड़ रही भारी
-नगर पालिका ने बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं कराई। इसलिए अब बारिश होने पर जगह- जगह जलभराव हो रहा है। घरों में पानी घुस रहा है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालों की मरम्मत और सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरा
बृहस्पतिवार तड़के बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 29 डिग्री था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।