फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   4.63 crore rupees will be spent to improve the dilapidated roads of the district.

Budaun News: 4.63 करोड़ रुपये से सुधरेंगी जिले की जर्जर सड़कें

Sun, 22 Mar 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
4.63 crore rupees will be spent to improve the dilapidated roads of the district.
बदायूं। जिले में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की हालत अब जल्द सुधरने वाली है। शासन की ओर से 14.63 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे 12 महत्वपूर्ण मार्गों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा और लोगों को गड्ढों व खराब सड़कों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की कई सड़कों की स्थिति काफी समय से खराब बनी हुई है। बारिश और लगातार उपयोग के कारण इन मार्गों पर गड्ढे हो गए हैं। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब शासन की ओर से जारी धनराशि से विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें कादरचौक से ततारपुर मार्ग के लिए 156.61 लाख रुपये, बिल्सी-वजीरगंज मार्ग के लिए 105.20 लाख रुपये, मझिया-शेखूपुर-सकरी जंगल मार्ग के लिए 116.87 लाख रुपये और आंवला-कुंवरगांव मार्ग के लिए 89.62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह संजरपुर-रिसौली मार्ग के लिए 46.70 लाख रुपये, नाधा-इस्लामनगर मार्ग के लिए 137.85 लाख रुपये, समसपुर भूड़-थानपुर नाधा मार्ग के लिए 136.64 लाख रुपये व नाधा मार्ग से सराय सांवल उघैती मार्ग के लिए 132.68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा डकारा पुख्ता-टोडपुर करसरी मार्ग के लिए 138.01 लाख रुपये, व्यौली कुर्वी-जुलहपुर मार्ग के लिए 54.75 लाख रुपये, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग के लिए 207.98 लाख रुपये और अल्लेहपुर मौजद्दीनगर-बिचौला मार्ग के लिए 140.43 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed